Lonely Planet Netflix Review: राइटर की प्रेम कहानी,क्या यह आपको अपने प्यार की याद दिला सकेगी?

Written by: Arslan
Publish On: September 13, 2025 1:36 PM (IST)
Lonely planet netflix movie

“लोनली प्लैनेट नेटफ्लिक्स मूवी एक बुक स्टोरी राइटर की कहानी पर आधारित है, जिनका नाम ‘कैथरीन लोवे’ है।” जो अपनी बुक लिखने और वीकेंड मनाने के लिए अपनी लोकेशन से हटकर दूसरी कंट्री में वीकेंड पर जाती हैं, जहां पर और भी बहुत से लेखक मौजूद होते हैं। उन्हीं में से एक लेडी लेखक, जो कि ‘लिली केम्प’ हैं, इनका बॉयफ्रेंड ‘ओवेन ब्रॉफी’ भी कैंप के साथ आया था, जहां पर उसकी मुलाकात कैथरीन से होती है।

धीरे-धीरे इन दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ती हैं, और दोनों को प्यार हो जाता है। क्योंकि यह दोनों एक जैसे हैं, जिनकी आदतें और नेचर एक दूसरे से काफी मेल खाता है, जिसके कारण दोनों एक दूसरे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। फिल्म की कहानी काफी संक्षिप्त में है, जिसके कारण आगे कहानी बताना सही नहीं होगा।

क्या कैथरीन को ओवेन मिल पाता है, और इन दोनों के रिश्ते के बारे में जानने के बाद लिली का क्या रिएक्शन होता है, यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी, जो कि नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी ठंडा और लो क्वालिटी का है, जिसके कारण इसकी कहानी बेजान सी फील होती है। इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी की बात करें तो यह बढ़िया है, जिसके बहुत सारे सीन में आप खो जाते हैं।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी स्लो पेसिंग स्टोरी है, जो कि काफी सुस्त मालूम होती है, जिसके कारण आप कई बार बोरियत भी फील कर सकते हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसके कैरेक्टर डेवलपमेंट पर कुछ खास काम नहीं किया है, जिसके कारण आप इसके किसी भी किरदार से इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते। हालांकि फिल्म में दिखाए गए किरदारों की संख्या काफी कम है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको नेटफ्लिक्स की लव एंगल वाली वेब सीरीज देखना पसंद है, और रोमांस वाले कोरियन ड्रामे भी आपको अट्रैक्ट करते हैं, तो आप इस फिल्म को रिकमेंड कर सकते हैं। फिल्म में आपको किसी भी प्रकार का एक्शन या थ्रिलर देखने को नहीं मिलता। बात करें न्यूडिटी की तो इसमें आपको एक एडल्ट सीन देखने को मिलता है, जिसके कारण आप इसे अपनी फैमिली के साथ ना ही देखें तो बेहतर होगा।

फिल्म को मेरी तरफ से 2.5/5* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

PT Sir Movie Review: स्कूल बना मौत का मंदिर’स्कूल की मैजिक वॉल से कॉलेज गर्ल की सुसाइड तक की कहानी

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment