बॉयफ्रंड का हुआ करियर तबाह “गिर्ल्फ्रेंड के विडिओ पर अब आते है लाखो व्यू “

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 10:53 PM (IST)
Neha Kakkar and himansh kohli breakup

Neha Kakkar and himansh kohli breakup:कई बार लोग एक दूसरे से मिले हैं दोस्त बनते हैं और देखते ही देखते प्यार हो जाता है ऐसा ही कुछ हुआ नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के साथ शायद किस्मत को ये जोड़ी मंजूर नहीं थी हालांकी फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही थी।फिर ऐसा क्या हुआ जो दो प्यार करने वाले अलग हो गए आइए बताते हैं नेहा कक्कड़ को प्यार में धोखा क्यों मिला।

यारियां के सेट पर हुई मुलाकात

बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली पहली बार फिल्म यारियां के सेट पर मिले थे,हिमांश कोहली यारियां फिल्म से डेब्यू कर रहे थे जो साल 2014 में आई थी इस फिल्म में नेहा कक्कड़ ने आज ब्लू है पानी पानी गाना गाया था और ये काफी हिट हुआ था


नेहा और हिमांश इस दौरान मिले और दोनों में दोस्ती हो गई।इस दौरान हिमांश ने ये भी कहा था कि उन्हें नेहा के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है।फिर देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई।और इनके प्यार की खबरें सोशल मीडिया तक पहुंच गईं हालांकी उस समय दोनों ने इस बात से इनकार किया और कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं।

इंडियन आइडल के सेट पर किया था परपोज

पर कहते हैं ना कि प्यार छुपाए नहीं छुपता इसी दौर में नेहा और हिमांश को एक म्यूजिक एल्बम हमसफर में एक साथ काम करने का मौका मिला प्यार की खबर तो चल ही रही थी इसलिए फ़ैन्स ने इस सॉन्ग को बड़ी एक्साइटमेंट के साथ देखा और ये गाना सुपरहिट हुआ इसके बाद वे कई सेलिब्रेशन में एक साथ नज़र आये।इसके बाद इनके इस रिश्ते पर मोहर तब लगी जब हिमांश ने इंडियन आइडल्स के सेट पर नेहा को परपोज़ किया था और नेहा ने भी इस रिश्ते को कुबूल किया।

दिल टूटने पर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

नेहा और हिमांश के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, अचानक सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं, जिनसे फैन्स को तगड़ा झटका लगा।नेहा ने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, “मैं जानती हूँ कि मैं एक सेलिब्रिटी हूँ, मुझे यह सब नहीं लिखना चाहिए लेकिन मैं भी एक इंसान हूँ आज कुछ ज्यादा ही टूट गई मैं इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी “


“मुझे नहीं पता था दुनिया में इतने बुरे लोग होते हैं
खैर सब कुछ गवा के होश आये तो क्या किया”

इस पोस्ट से साफ नज़र आ रहा था कि उनका दिल बुरी तरह से टूटा है।

हालांकी हिमांश ने इस बारे में यही कहा कि वे अपनी पर्सनल बातें किसी को क्यों बताए वो नेहा को भी ब्लेम नहीं करते और अब वे दोनों ने मूव ऑन कर लिया है तो लोगो को क्यों दिक्कत है।

हिमांश के करियर पर पूर्ण विराम

इस सबके बाद हिमांश कहीं खो गए हैं उनकी कोई फिल्म या एल्बम भी फैंस को देखने को नहीं मिली है और जिस तरह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री  मिली थी उससे नहीं लगता था कि उनका करियर इतनी जल्दी चौपट हो जाएगा अब इसकी वजह क्या है ये कोई नहीं जानता।

रोहन प्रीत से की शादी

हालांकी अब नेहा सिंगर रोहन प्रीत से शादी कर चुकी है और उनके साथ एक अच्छा जीवन जी रही है। वे हिमांश को पूरी तरह भुला चुकी है पर आज भी लोग इनकी जोड़ी को याद करते हैं।नेहा को दूसरी बार रोहनप्रीत सिंह से प्यार हुआ और प्यार सफल रहा दोनों ने 2020 में शादी कर ली और आज वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

read more

फिल्म के प्रीमियर के 6 घंटे बाद हीरो की मौत, “डायरेक्टर ने उधार में बनाई” हुई इंटरनेशनल हिट

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment