Outside Movie Netflix Review: ज़ोंबी आतंक के बीच फसी ‘फ्रांसिस’ फैमिली,कैसी है यह पहली ‘फिलीपीनी’ ज़ोंबी फिल्म?

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 11:34 PM (IST)
outside movie review netflix

फिल्म की कहानी एक छोटे से गाँव से शुरू होती है, जिसमें ‘फ्रांसिस’ (सिड लुसेरो) और उसकी पत्नी ‘आइरिस’ (ब्यूटी गोंजालेज) और दो बच्चे ‘जोश’ (मार्को मासा) और ‘लुकास’ (एडेन टायलर पाटडू) शामिल हैं। यह सभी अपने शहर में फैले जॉम्बी आतंक से बचकर अपने दादा-दादी के घर गाँव में आते हैं।

क्योंकि फ्रांसिस को लगता था, कि दुनिया में फैला हुआ यह ‘जॉम्बी अपोकेलिप्स’ उसके गाँव में नहीं होगा। लेकिन इन सभी के यहाँ पर आने के बाद, कहानी पूरी तरह से उलट जाती है। जिसमें सबसे पहले फ्रांसिस के माता-पिता जॉम्बी बन चुके थे। और इस गाँव में भी जॉम्बी आतंक फैल चुका है।

जिसे देखते हुए यह फैमिली उत्तर दिशा की ओर जाने का निर्णय लेती है। जहाँ पर फ्रांसिस के दोस्त सुरक्षित हैं। यह सब सुनकर फ्रांसिस फैमिली उत्तर की ओर बढ़ती है, जिसमें खूब सारे खतरनाक जॉम्बी और हॉरर एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं, जिन्हें जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी फीकी है, जिसे देखने में बिल्कुल भी मज़ा नहीं आता, और कई बार आप कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं कि आप कोई नॉर्मल फिल्म देख रहे हैं या जॉम्बी हॉरर फिल्म। बात करें इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की, तो यह भी काफी सुस्त है, जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी थ्रिल महसूस नहीं होता। कैमरा एंगल्स ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है, जिसका दोष सिर्फ इस फिल्म के मेकर्स को ही दिया जाना चाहिए, क्योंकि सभी कलाकारों ने बढ़िया एक्टिंग की है।

खामियाँ

फिल्म की सबसे बड़ी खामी इसकी लंबाई है, जिसे एडिटिंग के दौरान लाज़िम कम किया जा सकता था। जिसके कारण इसकी कहानी आपको कई बार बोरियत महसूस करा सकती है। फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी कमी, इसमें दिखाए गए सभी जॉम्बी इवेंट्स का काफी कम मात्रा में होना।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप जॉम्बी फिल्में देखने के शौकीन हैं, और रेसिडेंट इविल जैसी फिल्में आपको रोमांचित महसूस कराती हैं, तो आप इस फिल्म को कंसीडर कर सकते हैं, हालांकि इस फिल्म में बाकी जॉम्बी फिल्मों के मुकाबले काफी कम जॉम्बी हॉरर एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं।

जिसके कारण आप इस फिल्म को देखकर थोड़ा नाखुश महसूस कर सकते हैं। मूवी से ज्यादा उम्मीदें न रखकर, इसे वन टाइम वॉच किया जा सकता है। बात करें इसकी न्यूडिटी रेटिंग की, तो फिल्म में किसी भी प्रकार का कोई एडल्ट सीन नहीं दिखाया गया है, हालांकि इसमें कुछ ऑकवर्ड सीन हैं। जिनके कारण मेरा सुझाव है कि आप इस फिल्म को फैमिली के साथ न देखें तो बेहतर होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Patal Lok Season 2: इस महीने देखने को मिलेगा उठेगा रहस्यों से पर्दा

Authors

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts
  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment