Platform 2 NETFLIX Review: एक जेल,जिसमें जाकर कैदी, क्रिमिनल बनने पर हो जाता है मजबूर, जानिए क्यों???

Written by: Arshi
Publish On: September 12, 2025 5:05 PM (IST)
Platform 2 Review In Hindi

साल 2019 में एक थ्रिलर डिस्टर्बिंग फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसका नाम था प्लेटफॉर्म, जिसे देखकर आप पूरी तरह से डिस्टर्ब हो जाएंगे। अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसके लिए फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था।

नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर 4 अक्टूबर 2024 को ये फिल्म रिलीज़ की गई है जो आपको हिंदी भाषा में भी देखने को मिल जाएगी। इस बार भी आपको खूब सारा थ्रिलर, खून-खराबा, डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट देखने को मिलेगा।

अगर आप सिर्फ़ शॉकिंग थ्रिलिंग कॉन्टेंट के लिए फिल्म देखना पसंद करते हैं तो इस फिल्म में आपको वो सब मिलेगा, लेकिन अगर आप इस पार्ट को पहले पार्ट से कुछ ज़्यादा उम्मीद करके देखेंगे तो ये फिल्म आपको निराश करने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में –

प्लेटफॉर्म 2 की कहानी

इस फिल्म की कहानी आपको ठीक पहले पार्ट वाली ही देखने को मिलेगी, वही वर्टिकल जेल, जिसमें खूब सारे लोगों को डाल दिया गया है, खाना सर्व करने का वही पुराना नियम। अगर कुछ बढ़ाया गया है तो वो है क्रूरता का स्तर। इस बार आपको सीन और भी ज़्यादा खतरनाक नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी आपको कुछ भी नया देने में कामयाब नहीं रही है।

प्लेटफॉर्म 2, पार्ट 2 कम बल्कि रीमेक ज़्यादा लग रही है

इस फिल्म की कहानी में आपको कुछ भी नया नहीं मिलेगा जिसे प्लेटफॉर्म का अगला पार्ट नहीं बल्कि रीमेक कहना चाहिए। फिल्म की कुल लंबाई है 1 घंटा 40 मिनट, जिसमें आपको शुरुआत के 1 घंटे से ज़्यादा समय में वही सब कुछ देखने को मिलेगा जो पहले पार्ट में दिखाया गया था।

कुछ बदलाव आपको आख़िरी 20-30 मिनट में देखने को मिलेंगे, कुछ नई चीज़ें जैसे पिछले पार्ट में दिखाए गए लीड रोल किरदार के साथ इस पार्ट की लीड रोल किरदार मिलेना स्मित (पेरम्पुआन) का एक-दूसरे के साथ कनेक्शन दिखाने का प्रयास। इसके अलावा आपको पूरी फिल्म पहले पार्ट की ही कॉपी महसूस होगी।

फिल्म की कमियाँ

ये दूसरा पार्ट आपको फिल्म का प्रीक्वल पार्ट की तरह देखना होगा। अगर आपने प्लेटफॉर्म फिल्म नहीं देखी है तो आप पहले इस फिल्म को देखिए, उसके बाद इसके पहले पार्ट को जो 2019 में आया था। कोई ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला है, पहले पार्ट देखा है या नहीं, आपको एक जैसा ही सब कुछ दोनों पार्ट में देखने को मिलेगा, बस थोड़े से बदलाव के साथ।

पहले पार्ट में एक अच्छी कहानी आपको देखने को मिली थी, यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ। और अगर आप उसी उम्मीद के साथ इस फिल्म को भी देखेंगे जिसमें बहुत कुछ नया देखने को मिले और एक अलग स्तर का, तो यह फिल्म आपको सिर्फ़ निराशा ही देगी।

इस फिल्म की कमियों का नतीजा है कि इसके पहले पार्ट को IMDb पर 7 की रेटिंग मिली थी और इसके दूसरे पार्ट की रेटिंग सिर्फ़ 5 पर ही रुक गई है।

निष्कर्ष

अगर आप एक थ्रिलर साइंस फिक्शन ड्रामा देखना पसंद करते हैं, सिर्फ़ डरावने कॉन्टेंट के लिए, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इसके तीसरे पार्ट के लिए भी इस पार्ट को देखना होगा क्योंकि जिस तरह चीज़ों को अभी रिवील नहीं किया गया है, कि जो कुछ हो रहा है वो क्यों हो रहा है, उसके पीछे किसका हाथ है, ये सब आपको अगले पार्ट में देखने को मिलेगा। फिल्मीट्रीप की तरफ़ से फिल्म को 2 की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Strange Darling Review: अमेरिका के सबसे बड़े साइको किलर की कहानी,जाने इस फिल्म की समीक्षा।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment