जानिये Power Of Paanch क्या है ख़ास 9 से 12 तक के एपिसोड में

Written by: Arshi
Publish On: September 24, 2025 3:47 PM (IST)
Power Of Paanch Episode 9 TO 12 Review

17 जनवरी 2025 को जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ एक शो जिसका नाम है पावर ऑफ पांच, एक फैंटसी शो है जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ दोस्तों की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। यात्रा शुरू होती है पंचगिरी से जुड़े कुछ रहस्यों के साथ जिनको शो की मुख्य भूमिका निभाने वाली कलाकार बेला उजागर करती है।

जिसके बाद इस पृथ्वी पर मौजूद फोर एलिमेंट्स ऑफ पावर से चार दोस्त ब्लेस्ड हो जाते हैं। एकता कपूर के इस शो की कहानी की शुरुआत बहुत ही रोचक तरीके से होती है और लोगों को पसंद भी आई है। यहीं वजह है कि लोग इसके आगे के एपिसोड की रिलीज से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं।

आपको बता दें 17 जनवरी को रिलीज हो चुके शो पावर ऑफ पांच का सीजन 2 रिलीज हो चुका है जिसमें सीजन 1 के आगे की कहानी को कंटिन्यू किया गया है। पिछले सीजन में इसके आठ एपिसोड रिलीज किए गए थे। अब सीजन 2 में आपको एपिसोड 9 से 12 तक देखने को मिलेंगे। जिनका रनिंग टाइम लगभग 20 से 24 मिनट के आसपास का है।

इकबाल रिजवी और जीतू अरोड़ा के निर्देशन में बने इस शो के आगे के एपिसोड की कहानी आपको इस आर्टिकल में हम बताने वाले हैं।

पावर ऑफ पांच सीजन 2 स्टोरी

सीजन 2 में आपको 9 एपिसोड से कहानी देखने को मिलेगी जिसमें बेला जानवी के पीछे जांच पड़ताल में पड़ी होती है कि आखिर क्यों जानवी के पास सुपरनैचुरल पावर होने के बावजूद भी वो अपने पावर का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही है।

बीच-बीच में आपको अली, जानवी, रणवीर, बग्गू से जुड़े इंटरेस्टिंग किस्से और कहानी देखने को मिलेगी। इन चारों के बीच तकरार नोक झोक दोस्ती और प्यार बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बेला के द्वारा काय को एक डेट पर भेजा जाता है जो बहुत ही एडवेंचरस मोड़ ले लेती है।

एपिसोड 9 की कहानी की शुरुआत दोस्तों के बीच क्लेश से शुरू होती है, सबके बीच बहुत सारी गलतफहमियां भी पैदा होती हैं जो आपको इस शो के लास्ट तक देखने को मिलेंगी।

एपिसोड 10 में आपको रणवीर की प्लानिंग देखने को मिलेगी काय को डेट पर भेजने के लिए जिसके लिए वह बेला से भी मंजूरी ले लेता है। लेकिन इसके साथ ही आपको बग्गू और अली का रिवेंज भी इस एपिसोड में देखने को मिलेगा।

एपिसोड 11 में काय की फर्स्ट डेट को दिखाया गया है। उसके साथ ही आपको देखने को मिलेगा कि किस तरह अदीबा बग्गू के विरोध में खड़ी होती है। शो के सभी कैरेक्टर्स के बीच आपस में तगड़ी तकरार इस एपिसोड में दिखाई गई है। एक दूसरे के लिए गलतफहमियों का शिकार होते हुए सभी कलाकार दिखाए गए हैं।

एपिसोड 12 का अंत काय मौत के साथ होता है। इस एपिसोड की शुरुआत होती है बेला और रणवीर के साथ जो आपस में बैठकर अच्छा समय बिता रहे होते हैं तभी एक कॉल आती है जिससे पता लगता है कि काय कहीं जंगल में फंसा हुआ है। जिसकी इन्वेस्टिगेशन के लिए पुलिस को भी बुलाया जाता है। बहुत ढूंढने के बाद रणवीर, बेला, जानवी और बग्गू काय को ढूंढने में तो कामयाब होते हैं लेकिन अंत में आपको काय की मौत देखने को मिलेगी।

आखिर ऐसा क्या हुआ है जिसकी वजह से काय की मौत हुई है आपको ये शो देखना होगा जिसके सीजन 2 के 9 10 11 12 एपिसोड जियोहॉटस्टार पर रिलीज कर दिए गए हैं।

निष्कर्ष

एक इंटरेस्टिंग कहानी शो में आपको देखने को मिलेगी जिसमें एक यूनीक कॉन्सेप्ट पर बनी कहानी दिखाई गई है। सुपरनैचुरल पावर के साथ दोस्तों के बीच की नोक झोक तकरार के लिए आप इस शो को देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bottle Radha Movie Review: आप शराब पीते है,भूलकर न देखे यह फिल्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment