SALMAAN KHAN “सिकंदर के दो अवतार” जाने फिल्म का नया ट्विस्ट

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
sikandar movie plot reveal update

sikandar movie plot reveal update:सलमान खान की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फ़िल्म सिकंदर की स्टोरी को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है।सलमान खान के फैन्स जिनको हर टाइम इनकी इस अपकमिंग फ़िल्म की शूटिंग और कहानी से जुड़ी अपडेट का इंतजार रहता है उनके लिए बहुत बड़ी खुश खबरी सामने आई है।

अब आपको सिकंदर फ़िल्म की स्टोरी जानने के लिए फ़िल्म की रिलीज तक इंतजार नहीं करना होगा बल्कि फ़िल्म की स्टोरी पूरी तरह से रिवील कर दी गयी है।आज कल सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही है कि फ़िल्म मे सलमान खान का क्या रोल होगा किस तरह कहानी आगे बढ़ेगी ये सब आपको फ़िल्म रिलीज से पहले ही पता चल जायेगा।

कैसा होगा सिकंदर मे सिकंदर का रोल?

अभी तक जो भी जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सिकंदर मे सलमान खान वांटेड जैसा एक गुस्से वाले व्यक्ति के करैक्टर मे नज़र आएंगे। फ़िल्म की कहानी मेकर्स इस तरह से रिवील तो नहीं होने देंगे लेकिन थोड़ा अंदाजा ज़रूर लगाया जा सकता है।

ए आर मुर्गादौस और साजिद नदिआडवाला के साथ सलमान खान इस फ़िल्म मे एक रक्षक के रूप मे नज़र आएंगे। अपनी बाकी फिल्मों की तरह सलमान खान इस फ़िल्म मे समाज मे फैली बुराई को, कुछ सामाजिक तत्वों को जो समाज के लिए घातक है मिटाने का काम करेंगे।


सिकंदर का मतलब होता है सबसे ताकतवर और इस फ़िल्म मे सिकंदर नज़र भी कुछ उसी रोल मे आने वाले है एक ताकतवर करैक्टर जो समाज के अवैध तत्वों को खत्म करने उनके गलत कामों पर रोक लगाने वाला रक्षक का रोल करते नज़र आएंगे सलमान खान।

क्या होगी सिकंदर की कहानी?

इस आने वाली फ़िल्म मे आपको दो सिकंदर दिखने वाले है इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि सिंकन्दर का डबल रोल आपको देखने को मिलेगा बल्कि एक ही सिकंदर के दो रूप दिखाए गए है एक जो वो प्रेजेंट मे है सूट बट पहन कर एक जॉब करने वाला सामान्य सा सीधा साधा व्यक्ति और दूसरा उसका पास्ट जिसमें सिकंदर एक अलग अवतार मे है एक दम एंग्री यंग मैन की तरह।

फ़िल्म की कहानी आपको कुछ कुछ जय हो फ़िल्म की तरह नज़र आ सकती है जिस तरह उस फ़िल्म मे जय के किरदार मे सलमान खान ने समाज और सिस्टम मे फैले भृष्टाचार को खत्म करने के लिए एक्शन लिया था उसी तरह निर्दोष लोगों को अत्यचार से बचाने वाला होगा सिकंदर।

इस फ़िल्म मे आपको ए आर मुर्गादौस का डायरेक्शन देखने को मिलेगा तो जाहिर सी बात है फ़िल्म एक अलग लेवल की होगी जिस तरह 2008 मे ए आर मुर्गादौस ने आमिर खान की गजनी के साथ मास एलिमेंट लाने का काम किया था और अब एक बार फिरसे वो ही होने वाला है। सलमान खान के साथ मुर्गादौस की ये फ़िल्म एक अलग लेवल की होगी जो आने वाली 2025 की ईद मे फैन्स के लिए रिलीज कर दी जाएगी।

READ MORE

12और 13 सितम्बर  को रिलीज़ होने वाली ये “फिल्मे और वेबसिरिज” क्या  बदल पायेगी आपका मूंड..

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment