2023 में रिलीज़ हुआ शो लायनेस, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, शो के पहले सीज़न में आपको कुल 8 एपिसोड देखने को मिले थे, जिनकी IMDb रेटिंग 7.7 है। हर एपिसोड की लंबाई लगभग 42 मिनट की है।
इस शो में आपको “जो” नाम की एक सीआईए एजेंट की कहानी देखने को मिली थी, जो आतंकवाद को खत्म करने के लिए अपने अथक प्रयासों में लगी हुई थी। एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई इसी कहानी को लायनेस के सीज़न 2 में आगे बढ़ाया गया है।
आज इस आर्टिकल में हम लायनेस सीज़न 2 से जुड़ी सारी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं कि कैसा है यह शो, क्या आपको इस शो को अपना समय देना चाहिए। आइए जानते हैं इस शो के बारे में।
लायनेस सीज़न 2 स्टोरी
स्पेशल ऑप्स के इस शो के हर एपिसोड में आपको एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो किसी फिल्म से कम नहीं होगी, क्योंकि हर एपिसोड में आपको एक नया मिशन, नई कहानी के साथ देखने को मिलेगा।
इस शो की शुरुआत भी पिछले सीज़न की तरह ही जो नाम के किरदार से होती है, जो यूएसए की एक एजेंसी में काम कर रही होती है, जिसका काम हर एक केस को बहुत ही गुप्त रूप से सॉल्व करना होता है।
हर एक एपिसोड में आपको एक नया केस सॉल्व करती हुई जो नाम की यह एजेंट देखने को मिलेगी। एक इंटरेस्टिंग और इंगेजिंग शो है, जो विशेष रूप से एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बनाया गया है।
शो के एपिसोड से रिलेटेड जानकारी
इस शो के अभी तक 8 एपिसोड रिलीज़ किए गए हैं, लेकिन हर एपिसोड ने उन लोगों को अपना दीवाना बना दिया है, जिन्हें एक्शन थ्रिलर फिल्मों में रुचि है। एपिसोड की लंबाई आपको थोड़ी कम फील हो सकती है, क्योंकि हर एक एपिसोड की लंबाई लगभग 40 से 45 मिनट की है। इसके सभी एपिसोड 22 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ हो चुके हैं।
क्या इस शो को फैमिली के साथ देख सकते हैं?
देखिए, यह शो भले ही किसी देश के आतंकवाद के मुद्दे से जुड़ा हुआ है और इसकी कहानी एक्शन थ्रिलर से भरी हुई है, लेकिन इसके साथ ही आपको इसमें बहुत सारे न्यूडिटी से भरे हुए एडल्ट सीन भी देखने को मिलेंगे, जिसकी वजह से आप इस शो को फैमिली के साथ देखने की गलती न करें। एक अच्छी कहानी होने के बावजूद यह शो फैमिली फ्रेंडली शो की श्रेणी में नहीं आता है।
कैसा है शो का रिप्रेजेंटेशन?
एक बेहतरीन शो है, जिसे बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है। शो की कहानी आपको कहीं पर भी जरा सा भी बोर नहीं होने देगी। हर एक नए एपिसोड में आपको नई कहानी देखने को मिलेगी, जो आपके रुचि को बनाए रखने की मजबूत शक्ति रखती है।
लेकिन शो को लेकर एक समस्या है कि यह शो आपको सबटाइटल्स के साथ ही देखना पड़ेगा या फिर इसकी मूल भाषा इंग्लिश में ही, क्योंकि अभी इसका हिंदी डब रिलीज़ नहीं किया गया है।
निष्कर्ष
इसके अब तक रिलीज़ हुए एपिसोड्स के अनुसार, अगर इस शो को रेटिंग दी जाए, तो मेरी तरफ से इसे 5 में से 4 स्टार दिए जाते हैं। एक्शन, थ्रिलर और युद्ध से जुड़ी कहानी देखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन शो है, जिसे आप पैरामाउंट+ के प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
हानिया आमिर और बादशाह की दोस्ती: कनाडा कॉन्सर्ट से नेट वर्थ तक, जानें सबकुछ







