Spiders 2023 Hindi Review: आदमखोर मकड़िया क्या खत्म कर देंगी इंसानी अस्तित्व

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 11:12 PM (IST)
Spiders 2023 Review HINDI

मकड़ियों की जिंदगी सिर्फ 1 साल की होती है, और इन मकड़ियों की कुछ खतरनाक प्रजातियाँ अगर इंसानों पर हमला करने लग जाएँ, तब सभी मकड़ियाँ मिलकर इंसानों की इस दुनिया को एक पल में खत्म कर सकती हैं।

इसी तरह से “स्पाइडर्स” नाम की एक फिल्म, जो कि 2023 में रिलीज़ हुई थी, अब इसे जियोहॉटस्टार ने हिंदी डब्ड लैंग्वेज के साथ रिलीज़ किया है। आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म, क्या आपको इस फिल्म को अपना टाइम देना चाहिए या नहीं।

कहानी

कहानी है ‘कैलेब’ नाम के एक लड़के की, यह एक जूते की दुकान चलाता है। इसकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। ‘कैलेब’ को जानवरों में काफी इंटरेस्ट है। कहानी की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कैलेब एक स्टोर से जाकर एक जंगली मकड़ी को अपने घर में लाता है।

कैलेब जिस मकड़ी को अपने घर पर लाता है, वह कोई नॉर्मल मकड़ी नहीं होती है। अचानक से उस मकड़ी का साइज़ बढ़ने लग जाता है, और वह अपनी तरह ही और भी मकड़ियों को जन्म देने लगती है।

यह मकड़ी कैलेब के घर से निकलकर भाग जाती है, और अपनी तरह ही और खतरनाक मकड़ियों को जन्म देती है। यह सभी मकड़ियाँ उस फ्लैट में रहने वाले लोगों पर हमला करती हैं। अब इस फ्लैट के लोग, कैलेब और उसके दोस्त इन मकड़ियों के जाल से कैसे आज़ाद होंगे, यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

पॉज़िटिव पॉइंट

फिल्म ने जो भी चीज़ें हमारे सामने प्रेज़ेंट की हैं, वह एक अच्छा एक्सपीरियंस देती हैं। जैसे-जैसे फिल्म अपने दूसरे भाग में आती है, वैसे-वैसे यह और भी इंटरेस्टिंग और इंगेजिंग बनती है। अगर आपको इस तरह की स्पाइडर वाली हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो डेफिनेटली आप इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं। इसके सभी एक्टरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से मकड़ियों को अपने जैसे ही बहुत सारे बच्चे पैदा करते दिखाया गया है, उसे देखना बहुत रोमांचक है।

इसे आप एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म भी कह सकते हैं, जिसमें स्पाइडर लोगों को मार रहे हैं, और इंसानों को उनसे अपनी जान बचानी है।

निगेटिव पॉइंट

कहानी का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है, जहाँ पर आपको थोड़ा पेशेंस रखना होगा। वहीँ कहानी जैसे ही सेकंड पार्ट में जाती है, यह आपको रोमांच से भर देगी। अगर आपने इससे पहले भी बहुत सारी हॉरर फिल्में देख रखी होंगी, तो शायद आपको इस फिल्म में कुछ नया दिखाई न दे, पर फिर भी आप इसको एक बार देख सकते हैं। एक अच्छे कॉन्सेप्ट में जिस तरह से थ्रिलिंग मूवमेंट डालना चाहिए, वह थ्रिलिंग मूवमेंट कहीं-कहीं पर फिल्म में मिस है।

टेक्निकल एक्सपेक्ट

कैलेब के कैरेक्टर को छोड़कर बाकी कैरेक्टरों ने बहुत अच्छा काम नहीं किया। फिल्म की बहुत सी कमियों को देखकर आपको लग जाता है कि इसका प्रोडक्शन वैल्यू थोड़ा वीक है। हिंदी डबिंग की बात की जाए, तो वह ठीक-ठाक है। फिल्म का सिनेमैटोग्राफी, बीजीएम एवरेज कैटेगरी का है। अगर आप एक प्रो ऑडियंस हैं, तो फिल्म की कलर ग्रेडिंग से सेटिस्फाइड नहीं होंगे।

निष्कर्ष

एक घंटा 15 मिनट की हॉरर सीन को दिखाने वाली यह फिल्म ठीक-ठाक ही लगती है। इसका प्लस पॉइंट यह है कि आप सभी कैरेक्टरों के साथ इमोशनली जुड़ जाते हैं। कहानी में आपको किसी भी तरह का डीप हॉरर और खून-खराबा देखने को नहीं मिलेगा।

फिर भी यह फिल्म आपको आखिर तक खुद से जोड़कर रखती है। फिल्म देखते समय आप उत्साहित रहेंगे कि क्लाइमेक्स में आपको क्या देखने को मिलेगा। इसमें किसी भी तरह का एडल्ट कंटेंट या लैंग्वेज का प्रयोग नहीं किया गया है। आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से ढाई स्टार।

आईएमडीबी रेटिंग 6.2

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

2025 के पहले हफ्ते की धमाकेदार फिल्में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment