The Day of the Jackal OTT: जिओ सिनेमा पर रिलीज, रोमांचक स्पाई थ्रिलर का इंतजार खत्म!

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 3:31 PM (IST)
the day of the jackal 2024 watch on jio cinema

जिओ सिनेमा पर पीकॉक का ओरिजिनल शो द डे ऑफ़ द जैकल रिलीज कर दिया गया है, और शो की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे जल्द ही हिंदी लैंग्वेज में जिओ सिनेमा पर देख सकेंगे। हालांकि, अभी यह शो जिओ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंग्लिश में ही उपलब्ध है।

द डे ऑफ़ द जैकल ब्रायन किर्क, एंथनी फिलिप्सन, पॉल विल्म्सहर्स्ट के निर्देशन में बना एक ब्रिटिश स्पाई थ्रिलर एक्शन ड्रामा शो है। सीरीज की कहानी जैकल और बियांका पुलमैन के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई गई है।

जैकल, इरफान खान की फिल्म द किलर की तरह ही एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में दिखाए गए हैं, जो बड़े-बड़े मिशन को अंजाम देते हैं। इस समय भी वह एक बड़े मिशन को अंजाम देने के लिए निकल चुके हैं।

अब जिस मिशन के लिए जैकल निकलता है, उस मिशन पर एक MI6 की एजेंट की भी नजर होती है। अब यह MI6 की एजेंट जैकल के पीछे पूरी तरह से पड़ जाती है। इस टॉम एंड जेरी के खेल में कौन आगे निकलेगा और किसकी होगी हार, यह सब आपको शो को देखने के बाद ही पता चलेगा।

टोटल सीरीज में 10 एपिसोड हैं, पर अभी इसके सिर्फ पांच एपिसोड को ही रिलीज किया गया है। बाकी के पांच एपिसोड आपको वीकली बेसिस पर देखने को मिलेंगे। शो के सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छी परफॉर्मेंस दी है। सिनेमैटोग्राफी, कैमरा वर्क, बीजीएम म्यूजिक को देखकर ऐसा लगता है कि शो का प्रोडक्शन वैल्यू बहुत हाई रखा गया है।

अभी इस शो के सिर्फ पांच एपिसोड रिलीज किए गए हैं, और पांच एपिसोड देखने के बाद यह शो फिलहाल तो अच्छा ही लग रहा है। अब यह तो इसके बाकी एपिसोड के आने के बाद ही पता लगेगा कि सीरीज की एंडिंग किस तरह से की जाएगी। बहुत बार ऐसा देखा गया है कि सीरीज की शुरुआत तो बहुत अच्छे से की जाती है, पर उसकी एंडिंग उतनी ही बेकार हो जाती है।

अभी इस सीरीज को रेटिंग करना सही नहीं रहेगा, पर जिस तरह से इसकी स्टोरी चलती दिखाई पड़ रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि आगे और भी इंट्रेस्टिंग चीजें हमें देखने को मिलती रहेंगी। अगर आपको क्राइम ड्रामा जैसी सीरीज देखना पसंद है, तो यह शो आपके लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

फिलहाल, अभी शो का हिंदी वर्जन नहीं आया है, पर कुछ ही हफ्तों में आपको यह हिंदी में भी अवेलेबल होती हुई नजर आएगी, जिओ सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

निष्कर्ष

यह सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो की सिटाडेल की तुलना में कहीं बेहतर लग रही है। इसकी कहानी से आपको बोरियत फील नहीं होगी। शुरुआती पांच एपिसोड में आपको कुछ डीसेंट थ्रिलिंग और सस्पेंस भरे हुए मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, जिससे लगातार आपका इंटरेस्ट कहानी में बना रहता है। शो के दोनों किरदारों से आप पूरी तरह से जुड़ जाएंगे। इन दोनों किरदारों को बहुत स्मार्ट तरीके से मेकर्स के द्वारा प्रेजेंट किया गया है, जो कि अपने काम में एकदम परफेक्ट हैं।

शो को देखने के बाद आपको जो फीमेल किरदार है, उसके बारे में और जानने की उत्सुकता बनी रहती है। हमारे लिए शुरुआती ये पांचों एपिसोड फन टू वॉच रहे हैं। अगर आपको भी इस तरह के शो देखना पसंद है, तो डेफिनेटली आप इस सीरीज को अपना टाइम दे सकते हैं। पर आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर न देखें तो अच्छा रहेगा, क्योंकि शो में कुछ एडल्ट सीन दिखाए गए हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Sabarmati Ott Release: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब होगी रिलीज?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment