19 जनवरी 2025 के दिन रिलीज़ हुआ अमेरिकन टीवी शो द हंटिंग पार्टी जिसे यूनाइटेड स्टेट में एनबीसी पर लाया गया और अब इसे हिंदी भाषा के साथ भारत में भी ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिलहाल इसका पहला एपिसोड ही लाइव हुआ है,
जिसे देखकर दर्शकों के बीच इसके आने वाले अगले पार्ट्स को देखने की काफी उत्सुकता बनी हुई है। द हंटिंग पार्टी का डायरेक्शन जे.जे. बैली ने किया है जिन्होंने इससे पहले 2022 में आई टीवी सीरीज़ एको का भी निर्देशन किया था। शो की कहानी दुनिया की सबसे सीक्रेट और सिक्योर जेल द पिट की कहानी पर बुनी गई है। जिसके भीतर से एक कुख्यात साइको किलर भाग निकलता है इसी पर शो के पृष्ठभूमि लिखी गई है।
एपिसोड 1 रिव्यू
सीरीज़ की कहानी चेयेन व्योमिंग नाम की जगह पर स्थित एक सीक्रेट कारागार से शुरू होती है, जिसका नाम द पिट है। जहां पर देश के कुख्यात अपराधियों को रखा जाता है, इसी जेल में एक खतरनाक साइकोपैथ सीरियल किलर रिचर्ड हैरिस को भी रखा गया है
जो इससे पहले अनगिनत महिलाओं को तड़पा-तड़पा कर मार चुका है और हैरिस के यह सब करने का कारण उसकी मां के द्वारा बचपन में हैरिस के साथ किया गया शोषण और अत्याचार है, जिसका बदला बड़े होकर वह औरतों की जान लेकर निकालता है क्यों कि उसे हर औरत में अपनी मां नज़र आती है।
पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब द पिट नाम की सीक्रेट जेल में धमाका हो जाता है जिससे पूरी की पूरी जेल ध्वस्त हो जाती है और सभी कैदियों की जान चली जाती है पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इन सभी कैदियों में सिर्फ रिचर्ड हैरिस नाम का साइको किलर बचकर भाग निकलता है।
जिसे ढूंढने के लिए एफबीआई का खास पैनल बनाया जाता है जिसमें एफबीआई की पुरानी ऑफिसर रेबेका “बेक्स” हेंडरसन (मेलिसा रोक्सबर्ग) के साथ शेन फ्लोरेंस (जोश मैकेंज़ी) और जैकब हसनी (पैट्रिक सबोंगुई) को इस केस की पड़ताल करने और रिचर्ड को पकड़ने के काम पर सीक्रेटली लगाया जाता है।
अब कैसे रेबेका और उसके साथी रिचर्ड को पकड़ते हैं और कैसे इस केस के तार निकोल नाम की औरत से जाकर जुड़ते हैं। इन सभी राजों से पर्दा उठाने के लिए आपको देखना होगा शो का पहला एपिसोड जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर हिंदी भाषा में रिलीज़ कर दिया गया है।
शो के बुलेट पॉइंट
टीवी शो द हंटिंग पार्टी में अमेरिका के बहुत सारे दिग्गज कलाकारों को लिया गया है आइए जानते हैं कौन हैं वे कलाकार और क्या है उनकी हिस्ट्री-
मेलिसा रोक्सबर्ग
यह कैनेडियन अभिनेत्री हैं जिन्हें मुख्य तौर पर साल 2011 में आई डायरी ऑफ अ विम्पी किड फिल्म फ्रैंचाइज़ी और स्टार ट्रेक बियॉन्ड से जाना जाता है। जोकि शो द हंटिंग पार्टी की एक मुख्य भूमिका में नज़र आती हैं।
जोश मैकेंज़ी
जोश को अपने करियर में एक नई पहचान और उपलब्धि सन 2011 में आई फिल्म होप्स एंड ड्रीम्स ऑफ गाज़ा स्नेल में उनके द्वारा निभाए गए मार्क स्नेल के किरदार से मिली थी, जिसके बाद इन्हें बहुत सारे टीवी शोज़ और फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।
सारा गार्सिया
साल 2022 में आए शो फ्लैश से सारा के करियर को एक नई पहचान हासिल हुई उसके बाद इन्होंने यूनिकॉर्न अकादमी और राइट जैसे बहुत सारे फेमस शोज में काम किया, और अब साल 2025 में द हंटिंग पार्टी के एक काफी मुख्य किरदार में भी दिखाई दे रही हैं।
आईएमडीबी की ओर से इसे 6.3 की रेटिंग मिली है
READ MORE










