The Trunk Movie Review: लड़की करती है हर साल 1 नई शादी,क्या है कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का कॉन्सेप्ट।

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 1:29 PM (IST)
The Trunk Korean drama Review in Hindi

नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म पर आज एक कोरियन ड्रामा वेब सीरीज रिलीज की गई है, जिसका नाम ‘द ट्रंक’ (The Trunk) है, जिसकी लेंथ आठ एपिसोड की है, जिनमें से प्रत्येक एपिसोड की अवधि 50 से 55 मिनट के बीच है।

इसे देखने के लिए आपको अपना बहुत सारा समय देना होगा, इसका जॉनर साइकोलॉजिकल ड्रामा, मिस्ट्री और रोमांस की कैटेगरी में आता है। शो की स्टोरी एक नोवेल पर बेस्ड है।

इसकी एडल्ट रेटिंग की बात करें तो इसे फैमिली के साथ बिल्कुल भी नहीं देख सकते। सीरीज के डायरेक्टर की बात करें तो इसे के-ड्रामा डायरेक्टर ‘किम क्यू-ताए’ ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘इट्स ओके टु नॉट बी ओके’, ‘मून लवर्स: स्कारलेट हार्ट रियो’ जैसे जबरदस्त के-ड्रामे निर्देशित किए हैं।

स्टोरी

सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसका पेशा हर साल कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करना है, जिसमें वह सामने वाली पार्टी के साथ एग्रीमेंट साइन करके कुछ समय उस इंसान के साथ रहती है, और फिर दोनों अलग हो जाते हैं, और अगले साल एक नए पार्टनर के साथ वह ऐसा ही करती है और पैसे कमाती है।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह कॉन्ट्रैक्ट मैरिज ‘हान जियोंग’ नाम के एक आदमी के साथ करती है, जो अपनी पिछली जिंदगी में अपनी पत्नी से तलाक ले चुका है।

हालांकि यह वेब सीरीज हर तरह के लोगों के लिए नहीं है, कुछ लोगों को इसकी स्टोरी पसंद आएगी, तो वहीं कुछ लोगों को नहीं।

क्योंकि कहानी बहुत ही ज्यादा प्रिडिक्टेबल है, इससे पहले आपने इसी सब्जेक्ट पर बहुत सारे कोरियन ड्रामे देखे होंगे, कहानी आपको उस तरह का अनुभव नहीं प्रदान करती, जैसा एक अच्छा कोरियन ड्रामा होना चाहिए। सीरीज में ना ही कोई एक्शन है, ना ही थ्रिलर, यह पूरी तरह से एक रोमांटिक कोरियन ड्रामा है।

शो के मुख्य किरदार में नजर आईं ‘सो जी-सब’ जो इस वेब सीरीज में काफी खूबसूरत दिखी हैं। इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह वेब सीरीज देखनी होगी, जो नेटफ्लिक्स प्लेटफार्म पर हिंदी और अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।

खामियां

सीरीज की एक बहुत बड़ी कमी इसकी लंबाई है, जो कि काफी ज्यादा है, और इसकी स्टोरी भी कुछ खास नहीं, जो कि वही पुरानी घिसी-पिटी कोरियन ड्रामा से उठाई हुई-सी लगती है।

सीरीज आपको पूरे समय घुमाती रहती है, और थोड़ा-बहुत सस्पेंस क्रिएट करने की कोशिश भी करती है, हालांकि यह उसमें भी पूरी तरह से नाकामयाब रहती है।

शो में ना ही एक्शन है, ना ही थ्रिलर, यह एक वन-साइडेड रोमांटिक कोरियन ड्रामा है, जो आपका भरपूर समय लेने के बाद भी वह रिजल्ट नहीं देता, जो आपको चाहिए।

अच्छाइयां

सीरीज की अच्छी चीजों की बात करें, तो सबसे पहले शो की प्रोडक्शन क्वालिटी आती है, जो कि जबरदस्त देखने को मिलती है।

इसकी सिनेमैटोग्राफी और कैमरा एंगल्स की बात करें, तो यह भी काफी यूनिक हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखाई देती।

सीरीज में दिखाया गया कैरेक्टर डेवलपमेंट काफी बढ़िया है, जिससे आप इसके सभी किरदारों के साथ अटैचमेंट फील करते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं, और इन्हें अपना ज्यादा से ज्यादा समय आसानी से दे सकते हैं, तो आप इस कोरियन ड्रामा को रिकमेंड कर सकते हैं, जो कि आपसे काफी समय मांगता है।

हल्की कहानी में कोई यूनिकनेस नहीं दिखाई देती, फिर भी आप इसे सफर करते-करते देख सकते हैं।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस कोरियन ड्रामा को दिए जाते हैं 5 में से 1.5।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सिकंदर का मुकद्दर रिव्यू: स्पेशल ऑप्स,द वेडनेस डे,स्पेशल 26, और बेबी के बाद नीरज पांडे का एक और मास्टर पीस

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment