टॉप 6 प्राइम वीडियो हॉरर मूवीज हिंदी में

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 12:42 PM (IST)
Top 6 Prime Video Horror Movies in Hindi

नेवर लेट गो

यह फिल्म 2024 में आई एक अमेरिकन सर्वाइवल,हॉरर,थ्रिलर है।IMDb पर इसे 5.4 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म की लंबाई 1 घंटा 41 मिनट की है। फिल्म में एक ऐसी कहानी दिखने को मिलती है जो जंगलों के अंदर रह रही है जहां दूर-दूर तक कोई इंसान नहीं है। इस परिवार में माँ का यह मानना है कि इस दुनिया में राक्षसों का कब्ज़ा है और वह राक्षस इंसानों को खत्म करना चाहते हैं यही वजह है कि इस पूरे परिवार ने खुद को दुनिया से छिपा कर रखा है।

कहानी में आगे यह देखना है कि जो इनका मानना है वह सच है या फिर वहम। पूरी फिल्म काफी स्लो है अगर आपको स्लो फिल्म देखना पसंद नहीं तो इससे दूर रहें। वही अगर आप सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तब आप इसे अपना टाइम दे सकते हैं।

नेवर लेट गो में बहुत से ऐसे सीन दिखाए गए हैं जिनको देख कर डर लगता है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है। नेवर लेट गो को ‘आर’ रेटेड कैटेगरी में डाला गया है जिसे 17 साल के ऊपर के लोग ही इसे देख सकते हैं।

ग्राफ्टेड

ग्राफ्टेड हॉरर थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जो 2024 में आई थी।IMDb पर इसे 5.6 की रेटिंग मिली है। जिसका निर्देशन किया है साशा रेनबो ने। यहाँ कहानी एक ऐसी लड़की की देखने को मिलती है,जो अपने चेहरे से बहुत ज़्यादा खुश नहीं है उसे अपने चेहरे से प्यार नहीं है,वो उसे बदलना चाहती है।

इसके पिता द्वारा बनाई गई एक दवाई से यह अपना चेहरा ठीक करती है,पर इसके लिए इसे किसी दूसरे इंसान की खाल की ज़रूरत पड़ती है। ग्राफ्टेड को कुछ लोग द सब्सटेंस फिल्म जो कि 2024 में आई थी इसकी नकल भी कहते हैं।

ग्राफ्टेड प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है।

द विजिट

यह 2015 में आई एक अमेरिकी फाउंड फुटेज हॉरर फिल्म है। फाउंड फुटेज का मतलब होता है,किसी फिल्म को इस तरह से दिखाना जिसे देख कर लगे कि यह लाइव कैमरे के द्वारा कैप्चर किया गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल मेकर अक्सर हॉरर फिल्मों में करते हैं।

बॉलीवुड की रागिनी एमएमएस भी एक फाउंड फुटेज फिल्म थी। यहाँ कहानी एक ऐसी महिला की दिखाई गई है जो कुछ टाइम पहले अपनी एक टीचर से शादी कर लेती है जिस कारण से इसके घर वाले इसे धक्के मार कर बाहर निकाल देते हैं।

कहानी आगे बढ़ती है जहां इसने अपने पति को तलाक दे दिया है अब यह दो बच्चों की सिंगल माँ है। इस महिला के माँ-बाप अपनी लड़की को दोबारा से अपने घर बुलाना चाहते हैं पर ये खुद न जाकर अपने दोनों बच्चों को नाना-नानी के पास भेज कर खुद अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ निकल लेती है।

जब यह बच्चे अपने नाना के घर पहुँचते हैं तब नाना इनसे बोलते हैं कि बच्चो रात में इस घर से बाहर मत निकलना। इस फिल्म के अंदर बहुत से डरावने सीन देखने को मिलते हैं। IMDb पर इसे 6.3 की रेटिंग मिली है।नेटफ्लिक्स पर यह कभी-कभी हिंदी में उपलब्ध होती है अगर वहाँ न मिले तो

प्राइम वीडियो पर रेंट के द्वारा देखी जा सकती है।

द लास्ट हॉउस ऑफ द लेफ्ट

यह 2009 में आई अमेरिकन हॉरर थ्रिलर फिल्म है। यहाँ कहानी एक ऐसी लड़की की देखने को मिलती है जो अपने पिता के साथ शहर से दूर जंगल में रहने आती है।जहां दूर-दूर तक कोई नहीं है। इस घर में ये सुकून की ज़िंदगी ले रही होती है।

एक दिन ये अपने एक फ्रेंड से मिलने जाती है,जो कि एक खतरनाक लड़के के चंगुल में फस चुकी है इसी चंगुल में अपने दोस्त के साथ ये भी फस जाती है। यह फिल्म फैमिली के साथ बैठ कर नहीं देखी जा सकती। यहाँ बहुत सारे एडल्ट सीन देखने को मिलते हैं। IMDb पर इस फिल्म को मिले हैं 5.9 की रेटिंग।

प्राइम वीडियो पर यह फिल्म हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध है।

द मीडियम

द मीडियम एक इंडोनेशियन फिल्म है जो कि 2021 में रिलीज़ हुई थी। इसे देखते समय ऐसा महसूस होता है कि यह कोई डॉक्यूमेंट्री फिल्म हो। मीडियम का अर्थ है भगवान के द्वारा चुनी गई औरत जो कि भगवान और भक्तों के बीच एक मीडियम का काम करती है। यहाँ भूत प्रेत आत्माओं के दर्शन होते हैं। बहुत ज़्यादा फिल्म के बारे में नहीं बताया जा सकता अगर बता दिया तो पूरी फिल्म का मज़ा खराब हो जाएगा पर हाँ इसे देख कर डर तो ज़रूर लगने वाला है।

द मीडियम प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

द वेलिंग

द वेलिंग दक्षिण कोरियाई हॉरर फिल्म है जो कि 2016 में रिलीज़ की गई थी। IMDb पर इसे 7.4 की रेटिंग मिली है। कहानी कोरिया के एक गाँव की है जहां एक जापानी नागरिक रहने आता है। जब से यह आदमी इस गाँव में प्रवेश करता है तब से यहाँ के लोगों में एक अजीब सी बीमारी चलने लगती है जिसमें शरीर पर लाल निशान पड़ने लगते हैं।

इस बीमारी से ग्रसित लोग पागलों जैसी हरकतें करते हैं यह सब लोग अपने ही परिवार के लोगों को मारने लगते हैं। इसे देख कर ऐसा लगता है कि वो लोग यह खुद नहीं कर रहे हैं बल्कि इनसे यह सब करवाया जा रहा है। गाँव में एक पुलिस वाला है जिसे इन सब घटनाओं के पीछे इस जापानी नागरिक का हाथ लगता है।

यह फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Rajnikant Surya:रिलीज़ से पहले कमाए 120 करोड़ रुपए

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment