अमरान फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत जिस वीडियो के साथ होती है, वह कोई आम वीडियो ना होकर मेजर मुकुंद वरदराजन का रियल वीडियो है। अमरान फिल्म की कहानी एक ऐसे सैनिक की है, जो आपको यह महसूस कराता है कि भारतीय इंडियन आर्मी असल जिंदगी के हीरो की तरह है। अमरान फिल्म आपके अंदर जोश भर देती है। इस फिल्म को देखकर आपका भी मन करेगा कि आप भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दें। आइए जानते हैं, अमरान फिल्म की असल कहानी।
कहानी की शुरुआत होती है 12 अप्रैल 2014 की सुबह 6:30 बजे, जब व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता है, जिसमें लिखा है, हैप्पी बर्थडे बेटा, सामने से रिप्लाई दिया जाता है कि थैंक यू माँ, मैं आपसे शाम में बात करता हूँ, अभी ड्यूटी पर हूँ।
रोज़ाना की तरह ही इस दिन भी पापा से कम, माँ से ज्यादा बात हुई, फिर पापा से बात कराने को बोला, तो पापा से कहा कि पापा, एक बात आपको सीक्रेट रखनी है, मैं दस दिन के बाद घर पर छुट्टी लेकर आ रहा हूँ, आप यह बात किसी को मत बताना। मैं इंदु को इस बार सरप्राइज देना चाहता हूँ, फिर दस दिन के बाद मेजर घर आए, तो तिरंगे में लिपटकर।
अब कौन जानता था कि पिता के द्वारा सीक्रेट रक्खी बात हमेशा के लिए सीक्रेट रह जाएगी। इंदु इस बात से अनजान थी कि उसे इस तरह का सरप्राइज मिलने वाला है। एक बात आपने सुनी होगी कि सैनिक कभी मरता नहीं है, वह लोगों के दिल और जुबान पर हमेशा बना रहता है।
इसी सच्ची घटना पर बनाई गई अमरान फिल्म, सिनेमाघरों में झंडा गाड़ने के बाद, अब ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार है। अमरान फिल्म ने 320 करोड़ का सफल बिजनेस करके यह साबित कर दिया कि हमारे सैनिकों के लिए हमारे दिल में कितना प्यार और इज्जत है।
क्या है फाइनल ओटीटी रिलीज़ डेट अमरान फिल्म की
साउथ के सुपरस्टार सिवाकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म अमरान की ओटीटी रिलीज डेट ऑफीशियली कन्फर्म हो चुकी है। अमरान फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई थी, यह फिल्म पांच भाषाओं – तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज की गई थी। अमरान एक बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है।
इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक राजकुमार पेरियासामी हैं, फिल्म को प्रोड्यूस किया है राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल ने मिलकर। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अमरान फिल्म को आप सभी दर्शक हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु भाषाओं में देख सकेंगे।
READ MORE







