Naagmati Movie Review: एनाकोंडा सांप और पुलिस की जंग,मलिका शेरावत का नया अंदाज।

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 12:17 PM (IST)
Naagmati review in hindi 2024

जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘नाग़मती’ है। बात करें इसके जॉनर की, तो यह हॉरर कैटेगरी में आता है। फिल्म की लंबाई तकरीबन 1 घंटा 55 मिनट की है। जिसका डायरेक्शन ‘वी. सी. वादिवुदैयन’ ने किया है।

जिन्होंने इससे पहले साल 2023 में आई फिल्म ‘पंबट्टम’ का भी निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी महारानी माग्मा देवी के राज्य और उनके महल के खजाने पर आधारित है, जिसे पाने के लिए लोगों की मौतें हो रही हैं।

कास्ट एंड क्रू

मल्लिका शेरावत, रीतिका सेन, जीवन, साइप्रिया देवा।

कहानी

फिल्म की स्टोरी ‘महारानी माग्मा देवी’ पर आधारित है, जिसका किरदार ‘मल्लिका शेरावत’ ने निभाया है। इनकी सारे देश में सत्ता चलती है। जिनके दरबार में एक दिन एक ज्योतिषी आकर यह खुलासा करता है कि महारानी की मृत्यु सांप के काटने से होगी, और वह जल्दी ही मरने वाली हैं।

जिसे सुनकर महारानी आग-बबूला हो जाती हैं, उस ज्योतिषी को जेल में कैद कर देती हैं, क्योंकि वह ज्योतिष को नहीं मानतीं, और आदेश देती हैं कि नगर के सभी सांपों को खत्म कर दिया जाए। तभी एक सांप बच जाता है, जिससे रानी की मृत्यु हो जाती है।

तभी राजा अपनी बेटी को लेकर अपने राज्य से दूर दक्षिण अफ्रीका चले जाते हैं, जहां कोई भी सांप नहीं है। राजा के जाने से महल सूना हो जाता है, जिसकी रक्षा एक सेनापति करते हैं, क्योंकि महल में बहुत सारा खजाना है, जिसके लालच में आए दिन लोग इसे चुराने का प्रयास करते रहते हैं।

तभी इस शहर में एक नए पुलिस ऑफिसर ‘भूमिनाथन’ (जीवन) की तैनाती होती है, जिन्हें इस महल में हो रही अज्ञात मौतों के राज से पर्दा उठाने के लिए भेजा गया है। क्या भूमिनाथन इन अजीबो-गरीब मर्डर्स का पता लगाने में कामयाब हो सकेंगे या खुद भी इस नाग़ का शिकार हो जाएंगे, यह सब जानने के लिए देखनी होगी यह फिल्म, जो कि जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी लंबाई है, जो कि काफी ज्यादा है। फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी कमी इसकी स्टोरी है, जो कि काफी तेज चलती है। बात करें इसकी हिंदी डबिंग की, तो यह भी काफी औसत क्वालिटी की है। फिल्म की पटकथा काफी कमजोर है, जिसके एक्जीक्यूशन को ठीक तरह से नहीं किया गया।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी कम है, जो कि इसके सीजीआई इफेक्ट्स को देखकर साफ समझ आती है। मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करें, तो यह बढ़िया है, जो कि फिल्म के थीम से मेल खाता है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप पुराने खजाने को ढूंढने की मिस्ट्री से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं और साउथ इंडस्ट्री की कहानियां आपको आकर्षित करती हैं, तो आप इस फिल्म को बेझिझक देख सकते हैं, यह एक अच्छा ऑप्शन है। जिसमें न ही कोई न्यूडिटी है, फिल्म पूरी तरह से साफ-सुथरी है।

हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 2/5 ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Boneyard Hindi Review: अभी तक नहीं पकड़ा गया 11 महिलाओं और 1 नवजात बच्चे का “सीरियल किलर”

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment