स्क्विड गेम सीजन 2 टीजर रिव्यू, खिलाडी 456 ली जंग-जे आखिर क्यों आया दोबारा गेम में ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 15, 2025 11:49 AM (IST)
Squid Game Season 2 Teaser Review Hindi

स्क्विड गेम का सीजन 1, अगर आपने हिंदी डब्ड वर्जन में देखा है, तो इस सीरीज में मेन कैरेक्टर ली जंग-जे की आवाज जो सुनाई देती है, वो राजेश खावा की है।

राजेश खावा

और इस बार भी राजेश ही उसको अपनी आवाज़ देने वाले हैं। राजेश खावा की आवाज़ इस कैरेक्टर पर बिलकुल फिट बैठती है, और इसके लिए इनको दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला था।

अच्छा ही है कि इस बार भी इनकी आवाज़ को बदला नहीं गया है। स्क्विड गेम नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गयी थी। इस सीरीज को 28 दिनों में 1.65 बिलियन व्यूज मिले थे।

ली जंग-जे को पहला एशियन मेल एक्टर के रूप में प्राइमटाइम एमी अवार्ड दिया गया था, स्क्विड गेम के बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, साथ ही स्क्विड गेम के निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक को भी प्राइमटाइम एमी अवार्ड मिला था। हर देश में इस सीरीज ने बहुत तारीफें बटोरी थीं।

सीजन 2 भी उसी तरह से कमाल करेगा, क्योंकि इसे भी ह्वांग डोंग-ह्युक ही बना रहे हैं।

कैसा है स्क्विड गेम का सीजन 2

1 मिनट 52 सेकंड का ये टीजर स्क्विड गेम 1 की तरह ही दिखाई दे रहा है, क्योंकि बिलकुल वैसा ही गेम है, और वैसा ही इसका सेटअप है। ऐसा लग रहा है कि बस इसके नाम के साथ सीजन 2 लिख दिया गया है।

पर असल में वैसा बिलकुल भी नहीं है, गेम वही देखने को मिलेंगे, चैलेंज भी वही होंगे, पर जो सीरीज का मेन कैरेक्टर है, प्लेयर नंबर 456, ली जंग-जे, वो इस गेम को खेलने के साथ इसे कैसे खेला जाए, ये भी सिखाता हुआ दिखाई दे रहा है।

सभी गेम में शामिल होने वाले लोग इस बार नए हैं, तो वो ली जंग-जे की बात को मानने से इंकार कर रहे हैं, क्योंकि इनको नहीं पता है कि ली जंग-जे पहले भी ये गेम खेल चुका है। हालांकि ली जंग-जे ये बात इन सब को बताता भी है, पर ये लोग मानने को बिलकुल भी तैयार नहीं हैं।

क्योंकि इन सब को अब पैसों का लालच है। जो पहले भाग में भी लोगों के साथ हुआ था। इस गेम से इतना पैसा मिलने वाला है, जो इनकी पूरी ज़िंदगी को बदल कर रख सकता है।

सबसे बड़ा सवाल गेम में इस बार ये छिपा है कि 456, ली जंग-जे, दोबारा से इस गेम में शामिल होने क्यों आया है, जबकि इसे पता है कि ये मौत का गेम है।

अगर आपने इसका पहला भाग देखा होगा, तो पता ही होगा कि जितने लोग मरेंगे, उतना ही प्राइज मनी बढ़ती जाती है। खिलाड़ी 456, ली जंग-जे, लास्ट एपिसोड में मरते-मरते बच गया था, और 45.6 बिलियन वॉन जीत गया था, जो कि एक बहुत बड़ा अमाउंट होता है।

अब वो इस बार पैसों के लालच में तो नहीं आया होगा, गेम में आने का इसका मोटिव इस बार कुछ और ही होगा। अब ये सब हमें 26 दिसंबर को देखने के बाद ही पता लगेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kozhipannai Chelladurai Movie Review: भाई और बहन की इमोशनल कहानी हसीं मजाक के ट्विस्ट के साथ, जिसे देख कर आपके आंसू नहीं रुकेंगे

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment