Squid Game Season 2 Cast: आर्थिक तंगी से लड़ने वाले खिलाड़ियों और बदले की कहनी “

Written by: Amir khan
Publish On: September 11, 2025 2:30 PM (IST)
Squid Game Season 2 story of players fighting financial hardships and revenge

पहले सीजन की तरह ही सीजन 2 में भी आर्थिक तंगी से परेशान सेओंग गी-हुन, ह्वांग जुन-हो, और ह्वांग इन-हो अरबपति बनने की चाह में एक बार फिर स्क्विड गेम नामक खेल में शामिल होंगे।

स्क्विड गेम सीजन 2 का ट्रेलर हिंदी में लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर देखकर लगता है कि स्क्विड गेम सीजन 2 इस बार पहले से भी बड़े स्तर पर जाने वाला है।

जब स्क्विड गेम सीजन 1 आया था, तब इसमें कई पहेलियाँ थीं और हमें अंदाज़ा लगाना था कि आगे क्या होगा। सीजन 1 की कहानी हमें अधूरी स्थिति में छोड़कर खत्म हुई थी, जहाँ गेम जीतने वाले लोग जीत तो गए, लेकिन उनके मन में एक सवाल रह गया कि ये सब क्यों और कौन करवा रहा था। सीजन 1 में पहला कंटेस्टेंट “ओह इल-नाम” इस गेम का मास्टरमाइंड निकला। शो में उनका एक डायलॉग बहुत चर्चित हुआ:

“क्या आप जानते हैं कि पैसे वालों और बहुत पैसे वालों में क्या अंतर है? बहुत पैसे वालों की ज़िंदगी में कोई मज़ा नहीं रहता। वो जो चाहते हैं खरीद सकते हैं, जो चाहें खा सकते हैं, कहीं भी घूम सकते हैं। ये सब बहुत उबाऊ हो जाता है।”

हालाँकि, असली मास्टरमाइंड कोई और है, जो हमें सीजन 2 में देखने को मिलेगा।

स्क्विड गेम सीजन 2 कैसा प्रदर्शन करेगा

सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि यह शो सीजन 1 जितना सफल नहीं होगा। आमतौर पर देखा गया है कि नेटफ्लिक्स पर सीजन 1 की तुलना में सीजन 2 कमज़ोर होता है, चाहे किसी भी बड़े शो का सीक्वल हो।

सीजन 2 का ट्रेलर बहुत अच्छा है। इसमें 456वाँ खिलाड़ी (प्लेयर 456) फिर से गेम में वापस जाता दिख रहा है। जब सीजन 1 खत्म हुआ था, तब उनके बाल लाल थे, लेकिन इस बार उनके बालों का रंग बदल गया है। ऐसा क्यों हुआ, यह शो देखकर ही पता चलेगा।

हम सभी जानते हैं कि जब स्क्विड गेम सीजन 1 नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ था, तब यह नेटफ्लिक्स की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई थी।

स्क्विड गेम के निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक ऐसी सीरीज़ बनाना चाहते थे, जो दर्शकों को पूरी तरह डुबो दे और सोचने पर मजबूर कर दे। वे चाहते थे कि दर्शक खुद से सवाल करें और किरदारों के साथ जुड़ें, यह सोचें कि अगर वे इस गेम में होते तो क्या करते। जैसा उन्होंने सोचा, वैसा ही हुआ। लोगों ने खुद को स्क्विड गेम के किरदारों से जोड़ना शुरू कर दिया।

ह्वांग को पूरा यकीन है कि सीजन 2 भी सीजन 1 की तरह दर्शकों को पसंद आएगा।

कब रिलीज़ होगा स्क्विड गेम सीजन 2

26 दिसंबर 2024 को स्क्विड गेम का सीजन 2 रिलीज़ होगा। गी-हुन, जिसने सीजन 1 में जो हुआ उसके लिए बदला लेने की कसम खाई थी, अब उस कसम को पूरा करने के लिए दोबारा गेम में भाग लेता दिखेगा। क्या गी-हुन इस सीजन में अपना बदला ले पाएगा, यह शो देखकर ही पता चलेगा। स्क्विड गेम सीजन 2 के बाद सीजन 3 भी आएगा।

स्क्विड गेम सीजन 2 के कलाकार

सीजन 1 में कई फेवरेट किरदार मर गए थे। गी-हुन (प्लेयर 456) हमें सीजन 2 में फिर से दिखेगा। उनके साथ इस सीजन में कुछ नए चेहरे भी होंगे।

ली जंग-जे
ये साउथ कोरिया के सफल अभिनेता हैं, जिन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

वाई हा-जुन
वाई हा-जुन साउथ कोरिया के बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें हॉन्टेड असाइलम, शार्क, मिडनाइट जैसी फिल्मों में देखा गया है।

ली ब्युंग-हुन
ली ब्युंग-हुन एक अभिनेता और निर्देशक हैं। वे ए बिटरस्वीट लाइफ, जॉइंट सिक्योरिटी एरिया जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

गोंग यू
गोंग यू का सीजन 1 में छोटा-सा किरदार था, जो गेम के लिए लोगों को ढूँढता था। उन्हें ट्रेन टू बुसान और गार्जियन जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

शो में शामिल नए कलाकार:

  • इम सी-वान
  • वोन जी-आन
  • पार्क ग्यु-यंग
  • जियोन सोक-हो
  • ओह दल-सु
  • कांग ऐ-शिम
  • ली डेविड
  • ली जिन-उक
  • कांग हा-नुल
  • पार्क सुंग-हून
  • यांग डोंग-गुन
  • जो यू-री
  • रोह जे-वोन
  • किम सी-युन
  • चोई सेउंग-ह्युन

read more

Aranmanai 4 आपके समय के लायक है देखने से पहले पढिये रिव्यु

OCTOBER OTT RELEASES WITH REVIEW :अक्टूबर OTT रिलीज़ ,हिंदी डब फिल्मों और वेब सीरीज की समीक्षा

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment