दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्क्विड गेम एक बार फिर से दोबारा लौट कर आ रहा है। 2024 के अंत में यह शो हमें देखने को मिलेगा। आज सीजन 2 के इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की सबसे अच्छी बात यह है कि इस ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज किया गया है।
जब यह शो भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, तब इस शो ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, यह शो उस समय पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। और दर्शकों की तरफ से इसे भरपूर प्यार मिला। सीजन वन की समाप्ति के बाद लोगों को इसके सीजन 2 का इंतजार था। अब इसके इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने इसके सीजन 2 के ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है।
कैसा है सीजन 2 का ट्रेलर
1 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में बहुत कुछ छिपाया गया है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि सीरीज में पिछली बार की तरह बहुत से ट्विस्ट और टर्न होने वाले हैं। इसके ट्रेलर में जो भी दिखाया गया है, वह टू द पॉइंट है, बिना कट के साथ।
456 के कैरेक्टर की जर्नी को दोबारा से फॉलो किया जा रहा है। 456 कैरेक्टर एक बार फिर से इस गेम में इसलिए शामिल होता है, ताकि वह जान सके कि वे लोग कौन हैं जो इस गेम को खिला रहे हैं।
जो लोग दूसरों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं, वह उनके बारे में जानकर उन्हें एक्सपोज करना चाहता है और जानना चाहता है कि यह लोग आखिर क्या चाहते हैं। इस गेम को पूरी तरह से खत्म करने के लिए वह एक बार फिर से इस सीक्रेट गेम में शामिल हुआ है।
सीक्रेट गेम के ट्रेलर में एक डायलॉग दिखाया गया है कि “जब तक यह दुनिया है, तब तक यह गेम खत्म नहीं होगा”। यह एक डीप और मीनिंगफुल डायलॉग है। मीनिंगफुल इसलिए है कि जो इंसानी लालच है, वह उसके मरते दम तक खत्म नहीं होता।
जब तक इंसान में लालच है, तब तक लोग इस तरह के खतरे उठाते रहेंगे और यह इस दुनिया के खत्म होने के बाद ही इसे खत्म किया जा सकता है। लोगों को अब अपनी जान से कोई मतलब नहीं है, उनको बस लालच है पैसों का। और अधिक पैसे कमाने का, वह चाहे किसी भी तरह से आए।
अब इस बार जो गेम होने वाला है, वह पिछले गेम से बिल्कुल अलग और डिफरेंट तरीके से प्रेजेंट किया जाएगा। वह गेम क्या होने वाला है, किस तरह से दिखाया जाएगा, अभी इस ट्रेलर को देखकर कुछ भी पता नहीं लग रहा है। सीरीज में इस बार कुछ कैरेक्टर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं।
कोरिया के कुछ फेमस एक्टर्स भी इस शो में देखने को मिलेंगे। सीरीज की प्रोडक्शन वैल्यू पहले से कहीं ज्यादा दिखाई पड़ रही है, जो कि इसकी सिनेमाटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और कैरेक्टर को देखकर मालूम पड़ता है। शो में चोई सेउंग-ह्यून निगेटिव किरदार में दिखाए जाने वाले हैं।
हम यही आशा करते हैं कि इसका सीजन 2 के बाद सीजन 3 भी आए, पर जो सीजन 2 की स्टोरी है, उसको सीजन 2 में ही खत्म कर दिया जाए। फ्रॉम सीरीज की तरह इसको आधा-अधूरा न छोड़ा जाए। सीजन 2 में जितने भी सवाल हैं, उनके सभी उत्तर को लास्ट एपिसोड में पूरा करता दिखाया जाए, एक भी उत्तर को आधा-अधूरा न छोड़ा जाए।
सीजन 2 में दिखाए जाने वाले कुछ नए कलाकार
यंग डोंग-गन
कांग ऐ-सिम
पार्क ग्यू-यंग
कांग हा-नूल
पार्क सुंग-हून
रो जे-वॉन
जो यू-री
जी-यॉन जी
ली जिन-उक
इम सी-वान
ली डेविड
चोई सेउंग-ह्यून
सीजन 2 का ट्रेलर अच्छा है। अब यह देखना है कि यह शो हमें किस तरह से और कितना इंटरटेन करने वाला है। 26 दिसंबर से इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
विजय सेतुपति की विदुथलई 2 का ट्रेलर: एक रोमांचक और विचारोत्तेजक कहानी का आगाज़









