Mahavatar Narsimha Motion Poster: होम्बले फिल्म्स का भव्य मोशन पोस्टर रिलीज, महाकाव्य सीरीज की शुरुआत

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 3:33 PM (IST)
Mahavatar Narsimha Motion Poster

“होम्बले फिल्म्स” की तरफ से एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, इस मोशन पोस्टर का नाम महावतार नरसिंह रखा गया है। “होम्बले फिल्म्स” के अनुसार यह महावतार सीरीज की पहली फिल्म होने वाली है।

कुछ दिन पहले ही “मैडॉक फिल्म्स” की तरफ से उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल की आगामी फिल्म “महावतार” का पोस्टर लॉन्च किया गया था।

मैडॉक फिल्म्स और होम्बले फिल्म्स, इन दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों मिलकर महावतार पर काम करने वाले हैं, क्योंकि महाभारत का महावतार एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। और इसके बहुत सारे किरदार हैं, इन सभी किरदारों पर बहुत सी फिल्में बनने वाली हैं।

एक अनुमान ऐसा भी लगाया जा रहा है कि शायद ये भी हो सकता है कि मैडॉक और होम्बले दोनों अपने-अपने किरदारों को लेकर अलग-अलग फिल्में बनाएँ, क्योंकि महाभारत एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है।

महावतार नरसिंह

नरसिंह, लॉर्ड विष्णु के अवतार हैं, यह शेर और इंसानी रूप लेकर प्रकट हुए थे, और इस मोशन पोस्टर में भी बिल्कुल वैसा ही दिखाया गया है। पोस्टर में सिर को शेर के रूप में और बाकी का हिस्सा इंसानों जैसा दिख रहा है।

एक समय में एक राजा हुआ करता था, जिसका नाम था हिरण्यकशिपु। ये बहुत ही घमंडी और निर्दयी था। ब्रह्मा देव की तरफ से इसे एक शक्ति प्राप्त थी, कि इसे कोई भी नहीं मार सकता, ना आसमान में, ना जमीन पर, ना दिन में, ना रात में, कोई इंसान या जानवर, किसी भी तरह का प्राणी इसको नहीं खत्म कर सकता। इन्हीं सभी चीजों को लेकर यह एक घमंडी और निर्दयी राजा बन गया। इसका छोटा बेटा, लॉर्ड विष्णु का भक्त था, जिसका नाम प्रह्लाद था।

जब इस बात की जानकारी इनको लगती है, तब यह अपने बेटे प्रह्लाद को बुलाता है और पूछता है कि जो तुम्हारे लॉर्ड विष्णु भगवान हैं, वह कहाँ हैं। तब प्रह्लाद अपने पिता से बोलते हैं कि भगवान विष्णु हर जगह पर हैं।

धरती के कण-कण में समाए हैं। तब हिरण्यकशिपु, प्रह्लाद से कहता है कि क्या इस खंभे में भी लॉर्ड विष्णु का अवतार है। तो वह कहता है कि हाँ, इसमें भी लॉर्ड विष्णु का अवतार है।

हिरण्यकशिपु उस खंभे को जैसे खत्म करने जाता है, तब इस खंभे से भगवान विष्णु नरसिंह के अवतार में प्रकट होते हैं और हिरण्यकशिपु का वध कर देते हैं।

कैसा है मोशन पोस्टर

मोशन पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस फिल्म पर बहुत मेहनत की जाने वाली है। मोशन पोस्टर में एक अलग तरह की क्वालिटी दिखाई दे रही है। इस पोस्टर को देखकर यह पता लगाना आसान नहीं है कि इस किरदार को कौन-सा कलाकार निभाने वाला है। कुछ लोगों का मानना है कि इस किरदार को प्रभास निभाने वाले हैं।

पर अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इस महावतार सीरीज के हमें बहुत सारे पात्र देखने को मिलेंगे और यह महावतार नरसिंह, इस सीरीज की पहली फिल्म होने वाली है।

जिस तरह से फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने मोशन पोस्टर में बीजीएम डाला है और उसके साथ ही होम्बले फिल्म्स का क्वालिटी कंटेंट, ये दोनों ही फिल्म की 100% सक्सेस की गारंटी देता है।

फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में बहुत ही मेहनत की गई है। इस तरह का क्वालिटी कंटेंट हमारी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम बनता दिखाई देता है। महावतार नरसिंह 3D में रिलीज की जाएगी।

हो सकता है कि इस सीरीज की कुछ फिल्में हमें 2025 के अंत में दिखाई दें, क्योंकि इस तरह की फिल्मों को बनाने के लिए बहुत समय और लागत की जरूरत होती है, खास करके वीएफएक्स और सीजीआई में काफी समय लग जाता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Day of the Jackal OTT: जिओ सिनेमा पर रिलीज, रोमांचक स्पाई थ्रिलर का इंतजार खत्म!

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment