3 भूतिया फिल्में नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर बेस्ट हॉरर मूवीज़”

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:16 PM (IST)
horror-movies-the-ritual-fresh-ghatikchalam

द रिचुअल

यह फिल्म रिलीज हुई थी 2017 में कहानी कुछ ऐसे दोस्तों के ग्रुप की है जो प्लान बनाते हैं हाइकिंग का। हाइकिंग के दौरान पहाड़ों पर चढ़ते चढ़ते इन दोस्तों को ऐसा लगने लगता है कि जैसे कोई इनका पीछा कर रहा हो और छुप छूप के कोई इन्हें देख रहा हो जैसे-जैसे कहानी आगे की ओर बढ़ती है वैसे-वैसे मामला भयानक होने लगता है।

अब पीछा करने वाला जानवर है या इंसान या भूत क्या इन दोस्तों का ग्रुप इससे बच पाता है या फिर मारा जाता है ये सब देखने के लिए आपको फिल्म को देखना होगा डेढ़ घंटे की फिल्म कब खत्म हो जाती है पता भी नहीं चलता द रिचुअल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है ।

फ्रेश

2022 में रिलीज हुई फ्रेश यहां पर भूत पिशाच शैतान तो नहीं देखने को मिलता। पर जो हॉरर एक्सपीरियंस फील होगा वह अव्वल दर्जे का है। कहानी में एक लड़की दिखाई गई है जिसे खुद के लिए एक बॉयफ्रेंड की जरूरत है।एक दिन यह लड़की एक ऐसे लड़के से टकरा जाती है जिसे देखकर उसे लगता है कि जिसकी उसे तलाश थी वह लड़का उसे मिल गया,

पर कहानी जितनी सिंपल लग रही है वैसी है नहीं वह लड़का जैसा दिखाई देता है वैसा होता नहीं। आगे की कहानी आपको यह फिल्म देखकर ही पता लगानी होगी।की फिल्म में ऐसा क्या होने वाला है जो हॉरर ना होते हुए भी आपको एक डरावना एहसास दिला सकता है जिओ हॉटस्टार/हुलु पर आप इसे देख सकते हैं।

घटीकचलम (Ghatikachalam)

तुम्बाद, स्त्री, राज,भूत,2020 जैसी बॉलीवुड हॉरर फिल्में तो बहुत देखी होंगी पर जिस फिल्म की आज हम बात करेंगे यह आपके दिमाग को हिला कर रखने वाला है। फिल्म का नाम है “घटीकचलम” आईए जानते हैं हॉरर थ्रिलर सुपर नेचुरल पावर से भरी इस फिल्म के बारे में।

फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है जो की एक मेडिकल कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है। पर इस लड़के की मेडिकल लाइन में किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं है वह अपने पिता की मर्जी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।दिल से कमजोर इस छात्र की जिंदगी उस समय पलट जाती है जब इसी मेडिकल कॉलेज में एक घटना होती है इस रहस्यमय घटना में इस छात्र के हाथों एक कंकाल लगता है इसके बाद इसे कुछ अलौकिक शक्तियों का सामना करना पड़ता है।

कंकाल मिलने के बाद इस मेडिकल स्टूडेंट को तरह-तरह की खौफनाक आवाजें सुनाई देती हैं।अब इस कंकाल के राज को एक्सप्लोर करने के लिए आपको घटीकचलम फिल्म को देखना होगा कि आखिर वह कंकाल किसका है और अब वह इस मेडिकल स्टूडेंट से क्या करवाना चाहता है।

कंकाल मिलने के बाद स्टूडेंट के साथ जिस तरह से ट्विस्ट और टर्न होते हुए दिखाए गए हैं वह दिल बैठा देने वाले हैं फिल्म में ऐसे बहुत से सीन है जो अंदर से हिला कर रख देते हैं इसकी स्क्रिप्ट को कुछ इस ढंग से लिखा गया है जिससे नयापन तो आता ही है साथ ही साथ सस्पेंस भी बना रहता है।

कहानी कही कही स्लो होती दिखाई देती है पर फिर तेजी के साथ रफ्तार पकड़ लेती है एक हॉरर फिल्म में बीच-बीच में कुछ ऐसी घटनाएं दिखाई जाने लगती हैं जिन्हें देखकर लगता है कि इन चीजों की फिल्म को जरूरत नहीं थी जिनको आसानी से फिल्म से हटाया जा सकता था जिससे यह फिल्म और भी बेहतर हॉरर फिल्म बन सकती थी

हॉरर मिस्ट्री से भरी हुई यह फिल्म एक बार तो देखी जा सकती है जो पूरी तरह से आपके दिमाग को हिलाने का काम करेगी यह फिल्म फैमिली के साथ बैठकर देखी जा सकती है पर बच्चों को फिल्म से दूर रखना घटीकचलम प्राइम वीडियो पर हिंदी डब्ड के साथ उपलब्ध है।

READ MORE

Arjun Kapoor Birthday 2025: मलाइका अरोड़ा के अलावा अर्जुन कपूर ने इन हसीनाओं को भी किया डेट?

Ghatikachalam Review: एक मनोवैज्ञानिक हॉरर थ्रीलर फिल्म,जिसका समाधान होगा स्पिरिचुअली या फिर कोई और सच्चाई होगी उजागर

Salman Khan New Car: सलमान खान ने क्यों खरीदी ये महंगी कार, जानें ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read