डाकू महाराज 15 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Written by: Anam
Publish On: September 25, 2025 9:50 PM (IST)
Daku maharaaj 15 days boxoffice collection

नंदमुरी बालकृष्णा स्टारर फिल्म डाकू महाराज सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन करती नजर आई यह फिल्म 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में तेलुगु भाषा में रिलीज की गई थी, फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन इंडिया में 25.35 करोड़ का कलेक्शन किया।

इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्णा के साथ बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी शामिल है, फिल्म को 24 जनवरी 2025 को हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है, आज जानेंगे फिल्म ने 15 दिनों में कितना कलेक्शन बटोर लिया है।

64 साल के नंदमुरी बालकृष्णा ने फैंस को किया हैरान

नंदमुरी बालकृष्णा साउथ इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं वह साउथ इंडस्ट्री को रॉडी इंस्पेक्टर, भैरवा दीवापम, समरसिंहा रेड्डी, गौतमिपुत्र सातकर्णी और भगवंथ केसरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।
और अब 65 साल की उम्र में भी अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

डाकू महाराज कलेक्शन

डाकू महाराज सिनेमाघर में अच्छी खासी कमाई करती दिखाई दे रही है, और अब इस फिल्म का हिंदी संस्करण भी रिलीज हो चुका है जैसे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोतरी होती नजर आएगी बात करें फिल्म के 15 दिन के कलेक्शन की तो वह कुछ इस प्रकार है।

इंडिया नेट कलेक्शन

डाकू महाराज ने रिलीज के पहले दिन 25.35 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया वही पहले हफ्ते में 66.87 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे हफ्ते में फिल्म 17.04 का कलेक्शन करती नजर आई बात करें फिल्म के 13वें दिन की तो फिल्म 70 लाख का, 14वें दिन 1.10 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म 24 जनवरी को हिंदी संस्करण में रिलीज की गई जिसमे फिल्म पहले दिन 5 लाख और दूसरे दिन लगभग 8 लाख की कमाई करती दिखी वही फिल्म ने 15 दिनों में टोटल 86.95 करोड़ का कलेक्शन किया।

टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन

बात करें डाकू महाराज के टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की तो फिल्म 102.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

ओवरसीज

फिल्म ने ओवरसीज में लगभग 17.70 करोड़ की कमाई की।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बात करें फिल्म के 15 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो यह फिल्म अपनी रिलीज के 15 दिनों में 120.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

बजट को कर चुकी है पार

डाकू महाराज फिल्म के टोटल बजट की बात करें तो वह 100 करोड़ के लगभग था और फिल्म के 15 दिनों का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देखते हुए फिल्म ने अपने बजट को पार कर लिया है और अगर कलेक्शन में आने वाले दिनों में गिरावट नहीं आई और फिल्म ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही तो यह फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Eagle Movie OTT: जानिये रवि तेजा की ईगल हिट रही फ्लॉप इस ओटीटी पर हुई रिलीज़

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment