Daredevil: Born Again Trailer: 5 साल बाद, ब्लाइंड सुपरहीरो की वापसी।

Written by: Arslan
Publish On: September 22, 2025 2:24 PM (IST)
Daredevil Born Again trailer breakdown in hindi

साल 2018 में आया शो डेयरडेविल जोकि नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज थी, जिसमें हमें टोटल 13 पार्ट देखने को मिलते हैं। दर्शकों द्वारा इसे खासा पसंद भी किया गया पर इसके बावजूद शो का अगला सीजन नहीं लाया गया।

पर अब फाइनली 5 साल बाद इसकी अगली कड़ी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ‘डेयरडेविल बोर्न अगेन’ के नाम से लाने की तैयारी में है। इसका पहला ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। जो देखने में इसके पिछले भाग से भी ज्यादा मजेदार है, क्योंकि इस बार इसे लोकी 2 के शोरनर डारियो स्कार्डापेन, मैट कॉर्मन, क्रिस ऑर्ड ने डेवलप किया है, जिससे एंटरटेनमेंट की गारंटी तो तय है।

सीजन 1 रीकैप

कहानी मुख्य रूप से शहर में हो रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर आधारित है जिसके लिए (विल्सन) ‘किंगपिन’ नाम का व्यक्ति कदम बढ़ाता है और एक ऐसे इंसान की तलाश में निकलता है, जो बुरे लोगों को खत्म कर सके।

इसी दौरान विल्सन की मुलाकात ‘मैट मर्डॉक’ (चार्ली कॉक्स) नाम के एक ऐसे इंसान से होती है जो देख नहीं सकता हालांकि बुराई से लड़ने का जज्बा उसमें कूट-कूट के भरा था। भले ही वह आंखों से ब्लाइंड है पर बचपन से इतना ट्रेंड है, जिससे उसे असल जिंदगी में कोई दिक्कत नहीं होती। जिससे ये दोनों मिलकर बुरे लोगों को खत्म करने का काम करते थे।

ट्रेलर ब्रेकडाउन

डेयरडेविल बोर्न अगेन के ट्रेलर की शुरुआत मैट मर्डॉक और विल्सन की आपसी बातचीत से शुरू होती है, जिसमें ये दोनों एक कैफे में बैठकर यह डिस्कस कर रहे होते हैं कि अब विल्सन मेयर का चुनाव लड़ेगा, जिसे जीतने के बाद वह कुछ ऐसे रूल लागू करेगा, जो सीधे तौर पर बुरे लोगों को इस शहर से मिटा देंगे।

जिसका कारण यह है कि क्राइम इनके शहर पर दिन-पर-दिन हावी होता चला जा रहा। इस बार मर्डॉक के सूट को भी थोड़ा अपडेट किया गया है जो देखने में अलग नजर आता है। आगे की कहानी जानने के लिए हमें इस शो के रिलीज का इंतजार करना होगा।

रिलीज डेट

इसी साल के क्वार्टर में यानी 4 मार्च 2025 के दिन डेयरडेविल बोर्न अगेन शो को जियोहॉटस्टार पर रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल इसके कितने एपिसोड्स को रिलीज किया जाएगा, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, क्योंकि आमतौर पर हॉटस्टार अपने सभी एपिसोड्स को एक साथ कभी लाइव नहीं करता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सोनी लिव पर’पानी’का हिंदी डब्ड वर्जन जानें कैसी है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment