“देवरा” के OTT रिलीज़ डेट का खुलासा जानें कब देख सकेंगे नेटफ्लिक्स पर

Written by: Amir khan
Publish On: September 12, 2025 5:08 PM (IST)
Devara 15 november OTT Release Date

देवरा फिल्म के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। नेटफ्लिक्स ने देवरा के रिलीज से पहले ही इसके राइट्स खरीद लिए थे।

अब नेटफ्लिक्स देवरा को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में अपने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकेगा। आइए जानते हैं कि देवरा फिल्म को नेटफ्लिक्स पर कब तक रिलीज किया जाना है।

कब तक रिलीज होगी देवरा OTT पर

देवरा फिल्म के मेकर ने पहले ही ये बात नेटफ्लिक्स से कर ली थी कि देवरा की जो OTT रिलीज होगी, वो सिनेमाघरों में रिलीज के 50 दिनों के बाद की जाएगी।

फिल्म को 27 सितंबर को रिलीज किया गया था। अब देवरा को 15 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। ये पहली प्लान डेट है, पर ये बदल भी सकती है। अगर 6 हफ्तों में ये फिल्म सिनेमाघरों से उतर जाती है, तब ये 10 दिन पहले भी रिलीज हो सकती है।

कितने में सेल हुए देवरा के राइट्स

नेटफ्लिक्स ने देवरा के राइट्स को 100 करोड़ रुपये में खरीदा है। देवरा के राइट्स को सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के OTT राइट्स से काफी कम कीमत पर खरीदा गया है, क्योंकि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के राइट्स 130 करोड़ में खरीदे गए। देवरा भी साउथ की बड़ी डील में गिनी जा रही है।

जूनियर एन.टी.आर OTT फिल्में

  • आर आर आर (नेटफ्लिक्स)
  • अरविंद समेत वीर राघव (जी5)
  • जय लव कुश (जी5)
  • जनता गैरेज (प्राइम वीडियो)
  • नन्नकु प्रेमथो (जी5)
  • टेम्पर (जी5)
  • रभासा (जी5)
  • रामय्या वस्तवय्या (प्राइम वीडियो)
  • बादशाह (प्राइम वीडियो)
  • धम्मू (प्राइम वीडियो)
  • ऊसर्वेल्ली (प्राइम वीडियो)
  • शक्ति (प्राइम वीडियो)
  • वृंदावनम (OTT प्ले)
  • अधुर्स (प्राइम वीडियो)
  • चिंतकायला रवि (प्राइम वीडियो)

देवरा 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

देवरा का बजट 300 करोड़ है और रिलीज के नौवें दिन पर इसने 222 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इंडिया ग्रॉस 263 करोड़, ओवरसीज 71 करोड़ और वर्ल्डवाइड 334 करोड़। देवरा के मेकर ने 405 करोड़ का पोस्टर जारी किया है। आगे जो भी कलेक्शन आएगा, हम इसी आर्टिकल में अपडेट करते रहेंगे।

कैसी है देवरा फिल्म

देवरा फिल्म की स्टोरी यूनिक है। कहानी काफी अनोखी और दिलचस्प है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस काफी असली दिखाई देते हैं। इसे एक मास मसाला फिल्म भी कहा जा रहा है, क्योंकि बाप-बेटे की कहानी, इमोशन, दोस्ती, दुश्मनी, फैमिली ड्रामा, प्यार-मोहब्बत, जिसमें जाह्नवी कपूर का एक गाना अच्छा लगता है।

पर फिल्म के लिए जो हमारी अपेक्षा थी, उस पर ये फिल्म खरी नहीं उतरती। अनिरुद्ध के म्यूजिक ने फिल्म में अच्छा काम किया है, जो पूरी फिल्म को रोमांचक बनाए रखने में कामयाब रहता है।

सैफ अली खान का रोल एन.टी.आर के रोल से ज्यादा प्रभावशाली लगता है। विलेन की भूमिका को सैफ अली खान ने अच्छे से निभाया है। 2 घंटे 45 मिनट लंबी फिल्म होने की वजह से दर्शक इस फिल्म के कलाकारों के साथ जुड़ नहीं पाते। लंबी फिल्म होने की वजह से देवरा एक लेंथी फिल्म बन जाती है।

फिल्म के जितने भी अच्छे सीन थे, उसे इसके ट्रेलर में ही दिखा दिया गया था। अब फिल्म के लिए कुछ बचा ही नहीं है। कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी और कुछ को नहीं। इसे हम एक एवरेज फिल्म ही कह सकते हैं। फिल्म को पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है, क्योंकि इसमें किसी प्रकार के एडल्ट सीन देखने को नहीं मिलते।

READ MORE

Platform 2 NETFLIX Review: एक जेल,जिसमें जाकर कैदी, क्रिमिनल बनने पर हो जाता है मजबूर, जानिए क्यों???

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment