वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अल्ट बालाजी’, जो अपने बोल्ड और कामुकता से भरे शोज़ के लिए जाना जाता है। काफी समय तक मार्केट में गायब रहने के बाद अब फाइनली अल्ट बालाजी लेकर आ रहा है।
एक नया शो जिसका नाम ‘डोन्स और डार्लिंग्स’ है। शो में कई सारे जाने-माने चेहरे दिखाई देते हैं, जिनमें ‘इमरान हाशमी’ और ‘मनीष खन्ना’ शामिल हैं। जिन्हें आपने इससे पहले अनगिनत टीवी शोज़ और फिल्मों में देखा होगा। साथ ही ‘आकांक्षा पुरी’ को भी लिया गया है, जो अपने काफी बोल्ड अवतार में जमकर हॉट सीन देती हुई नज़र आ रही हैं।
इन्होंने इससे पहले साल 2013 में आई फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और 2023 में आए शो ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में भी काम किया है। क्या होगी शो की कहानी और रिलीज़ डेट, आइए जानते हैं हमारे इस आर्टिकल में।
वेब सीरीज की कहानी
शो की कहानी सिकंदर ‘इमरान हाशमी’ और बलराज ‘मनीष खन्ना’ पर आधारित है। दोनों ही पेशे से पॉलिटिशियन और एक-दूसरे के विरोधी हैं।
कहानी को होने वाले इलेक्शन की टाइमलाइन में सेट किया गया है, जिसमें सिकंदर अपनी महिला मित्र नाज़ को बलराज के पास भेजता है, जिससे वह बलराज की एक खास तरह की डायरी को हासिल कर सके, जिसमें उसके काले कारनामों का हिसाब है। साथ ही शो में हमें मर्डर एंगल भी देखने को मिलेगा, जिसकी इन्वेस्टिगेशन भी साथ-साथ चलती है।
शो के बुलेट प्वाइंट्स
हॉट सीन्स
जैसा कि आप जानते हैं, अल्ट बालाजी अपने अतरंगी बोल्ड शोज़ के लिए फेमस है। जिसे देखते हुए इस बार भी वह पीछे नहीं दिखाई देता और अपनी परंपरा को कायम रखता है।
सीरीज़ में बहुत सारे बोल्ड सीन देखने को मिलेंगे, जिससे यंग ऑडियंस को आकर्षित किया जा सके। साथ ही वेब सीरीज में ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू की एक काफी फेमस एक्टर को भी लिया गया है, जो इस शो में जमकर हॉटनेस का तड़का लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
राजनीतिक दांव-पेंच
सीरीज में हॉटनेस के साथ-साथ बड़ी उम्र के लोगों को आकर्षित करने के लिए पॉलिटिकल एंगल भी डाला गया है, जिससे यह सीरीज हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके।
मर्डर मिस्ट्री
शो का तीसरा इंगेजिंग पॉइंट इसमें दिखाई गई मर्डर इन्वेस्टिगेशन है, जो क्राइम थ्रिलर शोज़ देखने वाली ऑडियंस को अपनी ओर खींचेगा।
रिलीज़ डेट
दर्शकों को इस वेब सीरीज के लिए ज्यादा इंतज़ार न करना पड़े, जिसे देखते हुए इसे शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को रिलीज़ कर दिया जाएगा।
READ MORE







