फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले किंग खान, जिनकी आने वाली फिल्म का अनाउंसमेंट इसी साल कर दिया गया है, और फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े सभी पेपर वर्क प्रोसेस में हैं, और इसकी शूटिंग 2025 में शुरू होकर 2026 में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद फिल्म को 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग मेकर्स ने बना ली है।
फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नज़र आएंगी, और उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें, इस फिल्म में टोटल तीन विलेन होंगे, जिसमें से एक की कास्टिंग डिक्लेयर कर दी गई है, और अभी बाकी दो विलेन के लिए कास्टिंग बाकी है।
फिल्म के डायरेक्टर हैं सुजॉय घोष, जिसकी कहानी एक्शन और थ्रिलर से भरी होने वाली है। फैन्स के लिए यह मोस्ट अवेटेड फिल्म है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सीक्रेट बताने वाले हैं, जो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म के 100% सक्सेस होने की गारंटी देते हैं।
दरअसल, शाहरुख खान एक बार फिर से 2023 के इतिहास को दोहराने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। जैसे 2023 में शाहरुख खान ने सालों बाद फ़िल्मी दुनिया में वापसी की थी, और सबको सरप्राइज कर दिया था, कुछ उसी तरह की प्लानिंग आपको इस बार भी देखने को मिलेगी।
लंबे गैप के बाद वापसी
आपको बता दें, शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म आपको 2023 के अंत में देखने को मिली थी, जिसका नाम था डंकी। यह फिल्म दर्शकों को खूब भायी थी, उसके पूरे 2 साल के गैप के बाद 2026 में अपनी अगली फिल्म लाने का फैसला शाहरुख खान ने किया है।
जो उनकी फिल्म को सुपरहिट बनाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। पूरे 2 साल तक कोई फिल्म ना आने के बाद, जब तीसरे साल में फैंस को शाहरुख खान की फिल्म मिलेगी, तो वह किसी सब्र के मीठे फल से कम नहीं होगी।
पठान, जवान और डंकी का बेहतरीन परफॉर्मेंस
2023 शाहरुख खान के लिए बहुत ही खास रहा था, इनकी तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया था, और फैंस को एक अलग लेवल के इंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस कराया था। लगातार तीन सुपरहिट फिल्में देने के बाद, अब फैन्स को उनकी चौथी सुपरहिट फिल्म का इंतजार है।
जिसे देखने के लिए दर्शक बड़ी तादाद में थिएटर्स में जाने वाले हैं, और दर्शक खुद इस फिल्म को सुपरहिट बनाने वाले हैं। लगातार तीन सक्सेसफुल फिल्म देने के बाद, इस तरह का बज उनकी आने वाली फिल्म का बना हुआ है, फिल्म पूरी तरह से सक्सेस होने की चांसेज हैं।
कैमियो पर रोक
फिल्मों में कुछ मिनट के कैमियो रोल देने पर रोक लगाकर शाहरुख खान ने प्रूफ कर दिया है, कि वह अपनी आने वाली फिल्म को सुपरहिट बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्मों में कुछ देर के कैमियो रोल देकर फैन्स के दिलों से अपनी एक झलक का इंतजार खत्म करना नहीं चाह रहे हैं, और लंबे गैप के बाद एकदम सरप्राइजिंग वे में फैन्स के सामने आने की प्लानिंग में हैं, जो उनकी फिल्म को सुपरहिट बनाने में सहायक साबित होगी।
बाप और बेटी की जोड़ी का जादू
शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में उनकी बेटी का बड़े पर्दे पर डेब्यू देखने को मिलेगा, जिसके लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। तो यह भी एक प्लस पॉइंट साबित होना पक्का है, फ़िल्म की कामयाबी के लिए। सुहाना और शाहरुख खान की जोड़ी को देखने थिएटर में लोग बड़ी तादाद में आने वाले हैं।
शाहरुख खान की इस आने वाली सुपर डुपर हिट फिल्म को देखने के लिए आपको पूरे 1 साल का इंतजार और करना होगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Ye Kali Kali Ankhen Season 2 Review: जानिये विक्रांत, पूर्वा और अखिराज की इस कहानी का अंत







