Lucky Baskhar Movie Review: ममूटी के बेटे दुलकर सलमान की गरीबी से अमीरी तक का सफर

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 9:11 PM (IST)
Lucky Baskhar Movie Review

साउथ सिनेमा में एक और शानदार फिल्म ने दस्तक दे दी है, जिसका नाम लकी भास्कर है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है, साथ ही इस फिल्म के लेखक भी वेंकी अटलुरी हैं। बात करें फिल्म के जॉनर की, तो यह ड्रामा कैटेगरी में आती है, जिसकी लंबाई 2 घंटे 28 मिनट की है। फिल्म की कहानी भास्कर नाम के एक व्यक्ति पर आधारित है, जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी करना चाहता है, लेकिन इसके लिए उसे पैसों की जरूरत है। इसके लिए वह गलत रास्ते को चुन लेता है।

कहानी

फिल्म की स्टोरी भास्कर और सुमति नाम के किरदारों पर आधारित है, जहां मीनाक्षी चौधरी इस फिल्म में सुमति का किरदार निभा रही हैं, वहीं दुलकर सलमान सुमति के पति भास्कर का किरदार निभा रहे हैं। यह दोनों हस्बैंड और वाइफ आम लोगों की तरह ही एक-दूसरे से काफी प्रेम करते हैं, लेकिन भास्कर चाहता है कि वह अपनी पत्नी की सारी ख्वाहिशों को पूरा करे। पर जैसे हर मिडिल क्लास परिवार में पैसे की दिक्कत सामने आ जाती है, वैसा ही कुछ इन दोनों के साथ भी हो रहा है। जहां भास्कर अपनी नौकरी में इतना नहीं कमा पा रहा है कि वह अपने परिवार की सारी जरूरतों को पूरी कर सके।

पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब भास्कर अचानक ही अमीर बन जाता है, जहां वह अपनी पत्नी से कहता नजर आ रहा है कि वह सर से पांव तक कुछ भी अपने लिए खरीद सकती है। भास्कर अपने परिवार की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए गलत रास्ता चुन लेता है और अमीरी के नशे में हर वह गलत काम करता है, जो नहीं करना चाहिए। अब यह अमीरी भास्कर को फायदा देगी या नुकसान, यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है, जिसके लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म, जो आपके नजदीकी सिनेमा हॉल में उपलब्ध है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी लंबाई है, जो 2 घंटे 28 मिनट की है, जिसे देखने पर यह कई बार बोरिंग महसूस होती है। इसे एडिटिंग के दौरान कम किया जाना चाहिए था। इसकी दूसरी कमी की बात करें, तो फिल्म में बहुत सारे ट्विस्ट डालने की कोशिश की गई है, जिससे इसे और भी ज्यादा इंगेजिंग बनाया जा सके, लेकिन इनकी संख्या थोड़ी ज्यादा है, जिससे फिल्म के हर बढ़ते हुए सीन में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। इसकी तीसरी बड़ी कमी इसका कमजोर कैरेक्टर डेवलपमेंट है, क्योंकि फिल्म के किसी भी किरदार के साथ आप कनेक्ट नहीं कर पाते।

अच्छाइयां

बात करें फिल्म की खूबियों की, तो सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी डिफरेंट है, जो आपको कई अन्य फिल्मों से अलग दिखाई देगा। वहीं दूसरी तरफ, इस फिल्म को देखने के बाद कुछ लोगों को सीख भी मिलेगी कि सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं होता। वहीं दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की जबरदस्त एक्टिंग को देखकर आप इनके दीवाने होने वाले हैं। बाकी फिल्मों के मुकाबले मीनाक्षी चौधरी ने इस फिल्म में काफी ज्यादा डेडिकेशन के साथ काम किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आने वाला है।

फाइनल वर्डिक्ट

ओवरऑल रिव्यू की बात करें, तो यह फिल्म काफी ज्यादा एंटरटेनिंग है। जहां एक तरफ गरीबी का कॉन्सेप्ट आपको इंगेजिंग रखने के लिए काफी है, वहीं दूसरी तरफ अमीरी का कॉन्सेप्ट भी काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। जहां आपको अमीरी और गरीबी दोनों पहलुओं की लाइफ का अनुभव करने को मिलेगा। फिल्म की एडल्ट रेटिंग की बात करें, तो इसमें आपको किसी भी प्रकार का कोई अराजक सीन देखने को नहीं मिलता, जिसके कारण आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bloody Beggar Movie Review: भिखारी कैसे बना करोड़पति ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment