Saare Jahan Se Accha Trailer: देशभक्ति के रंग में रंगी प्रतीक गांधी की रोमांचक कहानी।

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 10:07 AM (IST)
Saare Jahan Se Accha trailer breakdown in Hindi

द ग्रेट इंडियन मर्डर और स्कैम 1992 जैसी दिग्गज वेब सीरीज़ में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता “प्रतीक गांधी” एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं,उनकी अगली वेब सीरीज़ का नाम है।

“सारे जहाँ से अच्छा”, जो 13 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो चुकी है। इस सीरीज़ का निर्देशन सुमित पुरोहित ने किया है, जिन्होंने इससे पहले असुर और अंग्रेज़ी मीडियम जैसी कई सफल फिल्में और वेब सीरीज़ बनाई हैं। इसके मेकर्स में गौरव शुक्ला भी शामिल हैं।

यह सीरीज़ देश के एक ऐसे महत्वपूर्ण अंग पर आधारित है जो होता तो है, पर दिखाई नहीं देता। आइए जानते हैं क्या होगी इस वेब सीरीज़ की कहानी और करते हैं इसका ट्रेलर रिव्यू।

टीज़र ब्रेकडाउन

सीरीज़ में प्रतीक गांधी के अलावा एक और अनुभवी चेहरा ‘सनी हिंदुजा’ के रूप में दिखाई देने वाला है। सनी को आपने साल 2021 में आई वेब सीरीज़ ‘एस्पिरेंट्स’ के संदीप भैया वाले किरदार में देखा होगा। इस किरदार से उन्होंने युवा दर्शकों पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है,

जिस कारण उनकी आने वाली इस वेब सीरीज़ को देखने के लिए हर वर्ग के लोग काफी उत्साहित हैं। सारे जहाँ से अच्छा की कहानी मुख्य रूप से जासूसी जीवन शैली में रहने वाले लोगों पर आधारित है। इस समूह को हर देश में अमन चैन कायम रखने के लिए तत्पर काम करने वाले एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में जाना जाता है।

सीरीज़ में प्रतीक गांधी भी इसी भूमिका में नज़र आने वाले हैं, जो भारत की स्पाई एजेंसी अर्थात रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के मुख्य अंग के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वह बुरे लोगों से देश की रक्षा कैसे करते हैं, यह सब जानने के लिए आपको यह शो देखना होगा।

रिलीज़ डेट

हाल ही में जिस तरह से अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस साल अपनी 100 से ज़्यादा फिल्में और वेब सीरीज़ लाने का ऐलान किया है, उसी को देखते हुए नेटफ्लिक्स भी पीछे नहीं दिखाई दे रहा है।

नेटफ्लिक्स ने 4 अगस्त 2025 के दिन बहुत सारी फिल्मों और वेब सीरीज़ के ट्रेलर लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें से एक सारे जहाँ से अच्छा भी है। इस वेब सीरीज़ की रिलीज़ डेट आधिकारिक रूप से 13 अगस्त 2025 को कन्फर्म की गई है।

बुलेट पॉइंट

देश प्रेमियों के लिए तोहफा:

हम सभी अपने देश भारत से बेहद प्यार करते हैं और देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जांबाज़ों की सच्ची कहानी पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं। यदि आप भी उसी तरह के दर्शक हैं तो इस सीरीज़ को बिल्कुल भी मिस ना करें।

एक्टिंग के दिग्गज खिलाड़ी एक साथ:

इस आने वाली सीरीज़ में प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा जैसे दिग्गज कलाकार देखने को मिलेंगे, जिन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज़ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि ये दोनों मिलकर इस बार दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चला पाते हैं या नहीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bogota City Of The Lost Movie Review: जो कोलंबिया में कोरियाई लोगों की कहानी बताती है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment