मनीष भट्ट और प्रिंस कंवलजीत की फिल्म सेक्टर 17 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने हमारी अपेक्षाओं को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। यह देखकर बहुत अधिक खुशी होती है, कि अब पॉलीवुड की फिल्में भी बॉलीवुड की तरह ही एक्शन लेवल को उच्चतम स्तर पर ले जाती दिख रही हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पॉलीवुड इंडस्ट्री की एक नेक्स्ट लेवल एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
प्रिंस कंवलजीत का किरदार
ट्रेलर की शुरुआत में प्रिंस कंवलजीत को एक ग्रे शेड हीरो के रूप में दिखाया गया है। अगर आपको नहीं पता कि ग्रे शेड हीरो क्या होता है, तो जिस तरह से ‘केजीएफ’ में यश को एक ग्रे शेड हीरो के रूप में पेश किया गया था, उसी तरह से सेक्टर 17 में प्रिंस कंवलजीत को पेश किया जा रहा है। जो बुरे कामों के साथ-साथ अच्छे कामों को करके गरीबों की मदद करता है। ट्रेलर की एडिटिंग और धमाकेदार बीजीएम इसे और भी शानदार बनाता है।
फिल्म की कहानी और प्रोडक्शन
प्रिंस कंवलजीत सिंह ने ही इस फिल्म को लिखा है और फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं हरमनदीप सूद। फिल्म में एक्शन के साथ कुछ भावनात्मक सीन भी देखने को मिलेंगे। ये फिल्म पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया आयाम दे सकती है।
बदले की कहानी
कंवलजीत के कुछ व्यक्तिगत बदले भी ट्रेलर में दिखाए जा रहे हैं। ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि कंवलजीत जिस लड़की से प्यार करता है, वो लड़की फिल्म के पहले हिस्से में मर जाती है। इसी का बदला लेने के लिए कंवलजीत का ये बदला व्यक्तिगत से स्टेट वाइड बन जाता है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म पंजाब की पहली फिल्म होने वाली है, जो एक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
एक्शन सीन्स
जिस तरह से वार्निंग और वार्निंग 2 में हमने एक्शन देखा था, सेक्टर 17 में वार्निंग से भी ज्यादा एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं। ट्रेलर का सबसे अच्छा सीन प्रिंस कंवलजीत का टैंक वाला है, जिसमें कंवलजीत टैंक लेकर एक गांव में घुस जाता है और बमबारी शुरू कर देता है। ये सीन किसी भी पंजाबी एक्शन लवर दर्शक का दिल जीत सकता है।
दर्शकों की उम्मीदें
सेक्टर 17 ने पंजाबी दर्शकों की उम्मीदों को चार गुना बढ़ा दिया है और सभी लोग इस फिल्म के रिलीज का इंतजार करने लगे हैं। आप इस फिल्म को 15 नवंबर से सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
READ MORE







