Shahkot Movie Controversy Explained: क्या फिल्म में पाकिस्तान को दिखाया गया है बेहतर?

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 11:06 PM (IST)
shahkot movie controversy explained

4 अक्टूबर को एक पंजाबी फिल्म “शाहकोट” सिनेमा घरों में रिलीज की गई थी जिसके मुख्य भूमिका में सिंगर गुरु रंधावा है और ये उनकी पहली पंजाबी फिल्म है।फिल्म की रिलीज के समय किसी भी तरह का कोई भी विवाद होता हुआ नजर नहीं आया था लेकिन अब कुछ विवाद निकल कर हमारे सामने आ रहे हैं,इन सबके बारे में इस आर्टिकल में बात करेंगे।

गुरु रंधावा की फिल्म शाहकोट हमारी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी तो नहीं उतरी पर फिर भी फिल्म ठीक ठाक एक बार देखने लायक तो है।हमने इस फिल्म का रिव्यू भी दिया था अगर आपने रिव्यू नहीं देखा तो यहाँ क्लिक कर के देख सकते हैं।

क्या विवाद है शाहकोट फिल्म का

शाहकोट फिल्म का विवाद इसलिए है क्योंकि कुछ राजनीतिक पार्टियों का मानना है,कि फिल्म में पाकिस्तान को बड़ा चढ़ा कर और अच्छे से दिखाया गया है जो कि गलत है।पर हमारी टीम ने इस फिल्म को देखा है और उनमें से किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि इसमें कुछ ऐसा दिखाया गया है ,जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सके।

विवाद करने वाले लोगों की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं।खैर ऐसा पहले भी गदर फिल्म में भी दिखाया जा चुका है।

एक और ये भी फिल्म पर आरोप लगा कि अगर इस फिल्म को छोटे बच्चे देखेंगे तो उनके दिमाग पर गलत इफेक्ट पड़ेगा।पर शाहकोट को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू सर्टिफिकेट मिला है “यू” सर्टिफिकेट सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के द्वारा दिया जाता है।इसके अनुसार किसी भी उम्र के इंसान और बच्चे इस फिल्म को देख सकते हैं,फिल्म में किसी भी तरह के एक्शन एडल्ट सीन नहीं हैं जिससे बच्चों के ऊपर इसका गलत प्रभाव पड़े।

जिससे पता लगता है कि बिना इस फिल्म को देखे ही फिल्म का खंडन और विरोध किया जा रहा है।अपनी प्रसिद्धि पाने के लिए किसी फिल्म की बेबुनियादी आलोचना करना ठीक नहीं है।

गुरु रंधावा को पहले से ही बहुत प्रसिद्धि मिल चुकी है,उन्हें दुनिया जानती है अगर ऐसा कहा जाए कि सिर्फ इस फिल्म के जरिए उन्हें प्रसिद्धि लेनी है तो ये कहना गलत होगा।ये सब चीजें करके आप अपनी पॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को ही हानि पहुंचाएंगे जो कि अभी के समय पर जोरों से बढ़त करती दिखाई दे रही है।

नोट: इस तरह के विरोध से फिल्मों पर सकारात्मक के साथ नकारात्मक असर देखने को मिलता है,आलोचना का फिल्म के निर्देशक और अभिनेता पर बुरा असर पड़ता है,जिससे उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment