द नाइट एजेंट का दूसरा सीजन को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है पहले सीजन के जैसा ही हमें इसमें भी 10 एपिसोड देखने को मिल रहे हैं हर एपिसोड की लेंथ लगभग 45 से 50 मिनट के बीच की है। शो को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी देखा जा सकता है। जल्दी ही हमें इसका सीजन 3 भी आता दिखाई देगा। सीजन 1 की तुलना अगर सीजन 2 से की जाए तो यहां काफी बेहतर और इंटरेस्टिंग दिखाई दे रहा है।
कहानी
कहानी शायद आपको थोड़ी लंबी लगे पर इंटरेस्टिंग स्क्रीनप्ले और कंटेंट को देखते हुए कब खत्म हो जाती है इसका पता नहीं लगता। यहां पहले सीजन में पीटर को एक मिशन को कंप्लीट करते हुए दिखाया गया था अब वह बैंकॉक में एक नए मिशन के लिए निकल चुका है कुछ प्रॉब्लम की वजह से वह एजेंसी से दूर हो गया है और किसी भी तरह का अब इसके और एजेंसी के बीच कॉन्टैक्ट नहीं है।
अब यह अपने मिशन को स्वतंत्र रूप से पूरा कर रहा है मिशन में अमेरिका को खतरे में दिखाया गया है। यह सीरीज आपको अमेज़न प्राइम की जैक रयान जैसी लगती है। अब नेटफ्लिक्स के पास इस तरह की कोई भी वेब सीरीज नहीं थी तब इन्होंने जैक रयान को कॉपी करके अपनी खुद की उसी तरह से एक सीरीज तैयार कर दी।
द नाइट एजेंट के सीजन 2 में सभी कैरेक्टर की परफॉर्मेंस शानदार है। अब अमेरिका को इस खतरे से हमारा हीरो किस तरह से बचाता है यह सब आपको सीरीज में देखने को मिलेगा।
पॉजिटिव नेगेटिव पॉइंट
शो की शुरुआत में ऐसा लगता है कि इस तरह की सीरीज पहले भी देखी जा चुकी है, पर जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है हमें कुछ नया देखने को मिलता है। तीसरा एपिसोड आते-आते आपको यह खुद से पूरी तरह से बांध कर रखता है। जो आपको 10 एपिसोड देखने को मजबूर करता है।
हर एक एपिसोड को इस तरह से खत्म किया गया है जिससे कि आपके अंदर दूसरे एपिसोड को देखने की जिज्ञासा बनी रहे। कुछ प्रश्न यह सीरीज हमारे अंदर डाल देती है जिसको खोजने के लिए आगे के एपिसोड को ना चाहते हुए भी देखने पड़ते हैं। सीजन 2 को देखने के लिए सीजन वन के देखे जाने की कोई भी जरूरत नहीं है।
द नाइट एजेंट सीजन 2 को इन्हीं 10 एपिसोड में पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। अब इसके सीजन 3 में हमें एक नई कहानी देखने को मिलेगी जोकि सीजन 2 से पूरी तरह से अलग दिखेगी। क्योंकि सीजन 2 के अंत में हीरो को एक नया मिशन दे दिया गया है जिसको वह सीजन 3 में पूरा करता दिखेगा।
शो के कुछ कैरेक्टर से आप इमोशनल रूप से जुड़ जाएंगे। छठे एपिसोड में यह शो थोड़ा सा स्लो हो जाता है पर एक बार फिर से यह अपनी रफ्तार पकड़ता हुआ सातवें एपिसोड की तरफ चला जाता है।
सीरीज के नेगेटिव पॉइंट की बात की जाए तो हीरो के साथ जो फीमेल सिविलियन को रहते हुए दिखाया गया है गवर्नमेंट की किसी मिशन में इस तरह से सिविलियन को इन्वॉल्व करना काफी तार्किक नहीं लगता।
निष्कर्ष
अगर आपको अमेज़न प्राइम की जैक रयान सीरीज पसंद है तब डेफिनेटली आपको यह भी पसंद आने वाली है फिल्मीड्रिप की तरफ से द नाइट एजेंट के सीजन 2 को दिए जाते हैं 5 में से 3.5 स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
जानिये Power Of Paanch क्या है ख़ास 9 से 12 तक के एपिसोड में







