अगर आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छे कंटेंट वाली फिल्में और सीरीज देखकर अच्छा समय बिताना है, तो आप इस कोरियन वेब सीरीज को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए, जो मस्ट वॉच सीरीज है। ये एक साउथ कोरियन रोम-कॉम जॉनर की सीरीज है, जिसमें आपको एक जोड़े के बीच का सच्चा प्यार देखने को मिलेगा।
शो का नाम है “What Comes After Love”, जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपना बहुत ज्यादा समय नहीं देना होगा, क्योंकि ये शो एक शॉर्ट मेलोड्रामा है, जिसमें आपको टोटल 6 एपिसोड देखने को मिलेंगे। शो का पहला एपिसोड 27 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया था, और अब इसका लास्ट एपिसोड भी 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। शो को अभी हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है, सिर्फ कोरियन लैंग्वेज में इंग्लिश सबटाइटल के साथ आप सीरीज को देख सकते हैं। लेकिन अगर आपको इस शो को हिंदी डब में देखना है, तो इसके ओटीटी रिलीज तक आपको इंतजार करना होगा।
आइए जानते हैं शो की कहानी से जुड़े कुछ और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में।
शो की कहानी
रोमांटिक मेलोड्रामा “What Comes After Love” की स्टोरी ली सेओंग के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जापान जाती है और वहां जाने के बाद उसकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। क्योंकि वहां उसे जंग हो का किरदार मिलता है, जिसकी वजह से ही उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।
दोनों के बीच की नजदीकियां बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं, दोनों एक-दूसरे के बहुत ज्यादा करीब आ गए होते हैं और प्यार की सभी हदों को पार कर लिया होता है। लेकिन सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स भी आपको इस शो में यहीं से एक्सपीरियंस करने को मिलेंगे, जिसके बाद दोनों के बीच का रिश्ता गड़बड़ा जाता है। दोनों के बीच का मनमुटाव कहानी को बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाता है।
अगर आपको रोमांटिक फिल्मों और ड्रामा में कुछ ज्यादा ही इंट्रेस्ट है, तो आप इस शो को जरूर देखें, इसमें आपको खूब सारा रोमांस देखने को मिलेगा। सीरीज में आपको कुछ भी बिल्कुल नया या फिर हटकर देखने को नहीं मिलेगा, कहानी आपको पहले से देखी हुई लगेगी, लेकिन जिस तरह से कहानी को रिप्रेजेंट किया गया है, वह बहुत ही बेहतरीन है। कहानी आपको खुद से जोड़ लेगी।
बेस्ट डायरेक्शन एंड कैमरावर्क
इस शो के दूसरे एपिसोड में आपको एक सीन देखने को मिलेगा, जिसमें शो का हीरो एयरपोर्ट पर अपनी हीरोइन से जाकर मिलता है। उस सीन को जिस तरह शूट किया गया है, जिस तरह कैमरा को घुमा-घुमाकर सीन की शूटिंग की गई है, वह सीरीज के बेस्ट प्रोडक्शन का सबूत देता है।
इसके अलावा एक गार्डन वाला सीन आपको देखने को मिलेगा, जिसमें हीरो-हीरोइन भागते चले जा रहे हैं और जिस तरह गार्डन फूलों से भरा हुआ है, वह शो का बेस्ट सीन है।
एक सीन आपको देखने को मिलेगा, जिसमें हीरो-हीरोइन काफी समय के बाद एक-दूसरे के सामने आए हैं और एक ही ऑफिस में काम कर रहे हैं। इस ऑफिस वाले सीन को बहुत ही बेहतरीन तरीके से शूट किया गया है। शो में आपको एक्टर्स की बढ़िया एक्टिंग देखने को मिलेगी।
निष्कर्ष
अगर आप एक रोमांटिक मेलोड्रामा देखने में इंट्रेस्ट रखते हैं, जिसमें आपको कहानी, एक्टर्स की बेस्ट एक्टिंग, बेस्ट कैमरा वर्क, बेस्ट सिनेमाटोग्राफी देखना अच्छा लगता है, तो आप इस शो को देख सकते हैं, जिसमें आपको एक अच्छी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। इस शो को IMDb पर 8.7 की रेटिंग मिली है। एक ऐसा शो है, जिसे देखने के बाद आप फील गुड करने वाले हैं।
READ MORE







